Banking Lokpal: डिजिटल ऐप पर हो फर्जीवाड़ा तो यहां करें शिकायत, होगा समस्या का हल

Banking Lokpal: डिजिटल ऐप पर अगर ट्रांजैक्शन के दौरान आपके साथ कोई फर्जीवाड़ा होता है तो आप इसकी बैंकिग लोकपाल से शिकायत कर सकते हैं।

Banking Lokpal: डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करते हैं। लोग कैश से लेनदेन की बजाए ऑनलाइन पेमेंट को ही वरीयता दे रहे हैं। यह काफी आसान होता है, पैसे का हिसाब भी रखना आसान होता है,लेकिन कई बार इसमे लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।

दरअसल कई बार ऐसा होता है कि आप जब ऑनलाइन भुगतान कर रहे होते हैं तो आपका पैसा ट्रांजैक्शन के बीच में फंस जाता है। आपके बैंक खाते से पैसा कट जाता है, लेकिन जिसे आपने भेजा है उसके खाते में नहीं जाता है।

Banking Lokpal

फोन पे, पेटीएम, गूगल पे पर कई बार लोगों के साथ फर्जीवाड़ा भी होता है और लोगों को उनका पैसा वापस नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा हम आपके लिए इस समस्या का हल लेकर आए हैं।

डिजिटल फर्जीवाड़े से मिलेगी राहत
दरअसल कई बार आपके बैंक खाते से पैसा कट जाता है, एक छोटी सी गलती मात्र से आपका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है। कई बार डिजिटल प्लेटफॉर्म आपसे अतिरिक्त शुल्क भी वसूल लेते हैं, लेकिन इन समस्याओं का हल इन प्लेटफॉर्म पर लोगों को आसानी से नहीं मिल पाता है।

शिकायत का निवारण अवश्य
इन्ही समस्याओं को देखते हुए बैंकिंग लोकपाल की सुविधा ग्राहकों के लिए शुरू की गई है, जिसपर आप कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आप फोन के अलावा ईमेल करके भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जहां आपकी शिकायत का निवारण किया जाएगा।

इस नंबर पर करें कॉल
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के दौरान अगर आपके साथ किसी भी तरह का कोई फर्जीवाड़ा होता है तो आप इसकी शिकायत बैंकिंग लोकपाल से इसकी शिकायत कर सकते हैं। बैंकिंग लोकपाल से फोन पर शिकायत करने के लिए आप 114448 पर कॉल कर सकते हैं।

ईमेल पर करें शिकायत
अगर आप अपनी शिकायत के बारे में विस्तार से बैंकिंग लोकपाल को जानकारी देना चाहते हैं तो इसके लिए आप ईमेल भी कर सकते हैं। आपके साथ जो भी फर्जीवाड़ा हुआ है, उसका स्क्रीनशॉट, ट्रांजैक्शन डिटेल से जुड़े तमाम दस्तावेज अटैक करके [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। बैंकिंग लोकपाल को ईमेल के जरिए आप जब अपनी शिकायत को भेजते हैं तो इसका निवारण अवश्य होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+