कोरोना की चपेट में आपका क्रेडिट कार्ड, लॉकडाउन के बीच बैंक घटा रहे 90% तक क्रेडिट लिमिट
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच लोगों की आमदनी पर असर पड़ा है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में कटौती हुई है तो बिजनेस करने वाले लोगों के कारोबार में घाटा। लॉकडाउन की वजह से कामकाज ठप और जेब खाली हो रहे हैं। ऐसे में अब बैंकों ने बी झटका देना शुरू कर दिया है। सैलरी कटौती और छंटनी की टेंशन के बीच बैंकों ने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को झटका दिया है।

क्रेडिट कार्डधारकों को झटका
कोरोना वायरस के कारण सैलरी काटी जा रही है। नौकरी जाने का खतरा बना हुआ है। लोग किसी तरह से अपने परिवार का खर्च निकाल पा रहे हैं। वहीं इस मुश्किल घड़ी में मदद करने के बजाए कुछ बैंकों ने क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन की लिमिट कस्टमर्स के कुछ विशेष वर्गों के मामले मे क्रेडिट लिमिट को घटा दिया है। बैंकों ने छोटे और मझोले उद्यमों की लोन सीलिंग को भी कम कर दिया है।

इस बैंक ने घटाई 2 लाख लोगों की लिमिट
बैंकों ने लॉकडाउन के बीच 2 लाख लोगों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट घटा दी है। इटी की रिपोर्ट के मुताबिक ऐक्सिस बैंक के करीब दो लाख कस्टमर्स की क्रेडिट लिमिट घटा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ने 15 अप्रैल से ये लिमिट घटानी शुरू कर दी है। ऐक्सिस बैंक के कुछ कस्टमर्स ने इसकी पुष्टि की। एक्सिस बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड धारकों की लिमिट 30-90% तक कम की गई है। कार्ड धारक जिनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपए तक थी, उसे घाटकर 50000 रुपए कर दी गई है। 90 फीसदी तक क्रेडिट लिमिट को अचानक कम कर दिया गया।

कस्टमर परेशान, बैंकों ने साधी चुप्पी
कार्ड धारक इस लिमिट के कम किए जाने से परेशान है। एक्सिस बैंक के अलावा कोटक महिंद्रा बैंक के कुछ कार्ड धारकों ने भी इसी तरह की शिकायत की, जहां उन्हें बैंक की ओर से SMS भेजकर लिमिट कम किए जाने की सूचना दी गई। वहीं बैंकों का कहना है कि हम क्रेडिट कार्डधारकों की कर्ज पाने की पात्रता और कार्ड पर खर्च के पैटर्न का विश्लेषण समय-समय पर करते हैं। बैंकों का कहना है कि क्रेडिट लिमिट कम करने के पीछे लॉकडाउन कोई वजह नहीं है। हम क्रेडिट कार्ड से खर्च और रीपेमेंट के हिसाब से हम कस्टमर्स की क्रेडिट लिमिट तय करते हैं और इसे बढ़ाते-घटाते रहते हैं। RBI की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी अंत में क्रेडिट कार्ड पर बकाया 1.1 लाख करोड़ रुपए था, जो ऑलटाइम हाई लेवल पर था। ये आंकड़ा पिछले साल से करीब 26% ज्यादा था।












Click it and Unblock the Notifications