Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Strike: जल्द निपटा लें जरूरी काम, 26 नवंबर को बंद रहेंगे ये बैंक, राष्ट्रव्यापी बंद में शामिल होने का ऐलान

Strike: जल्द निपटा लें जरूरी काम, 26 नवंबर को बंद रहेंगे ये बैंक, राष्ट्रव्यापी बंद में शामिल होने का ऐलान

नई दिल्ली। Nationwide General Strike on Nov 26. अगर आपका बैंक से जुड़ा काम बचा हुआ है तो बिना देर किए उसे फौरन निपटा लें। दरअसल 26 नवंबर को बैंकों का कामकाज ठप रहेगा। देशभर के अधिकांश बैंक 26 नवंबर 2020 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे, जिसके कारण बैंकों का कामकाज प्रभावित रहेगा। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि बैंक कर्मचारी भी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 26 नवंबर में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में शामिल होंगे।

Recommended Video

    Bank Strike: 26 November को बंद रहेंगे ये बैंक,राष्ट्रव्यापी हड़ताल में होंगे शामिल | वनइंडिया हिंदी

     26 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक

    26 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक

    अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने ऐलान किया है कि 26 नवंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंक कर्मचारी भी शामिल होंगे। कर्मचारी यूनियंस ने केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आवाहन किया है। इस हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को AIBEA ने भी बयान जारी कर इस हड़ताल में शामिल होने की बात कही है। एआईबीईए ने कहा है कि लोकसभा में पारित तीन नए श्रम कानूनों को पारित किया गया है, जिसके खिलाफ इस हड़ताल का आवाहन किया है, जिसमें एआईबीईए भी शामिल हो रहा है।

     30000 बैंक कर्मचारी होंगे शामिल

    30000 बैंक कर्मचारी होंगे शामिल

    भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक को छोड़कर देशभर के अधिकांश बैंक इस हड़ताल में शामिल होंगे। अधिकांश सरकारी और पुराने निजी बैंकों के साथ-साथ कुछ विदेशी बैंकों के करीब 4 लाख बैंक कर्मचारी एआईबीईए के हिस्सा हैं। इस हड़ताल में महाराष्ट्र में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, निजी बैंकों, ग्रामीण बैंक, विदेशी बैंकों के करीब 30,000 कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे।

     देशभर के सरकारी विभाग में कामकाज रहेगा ठप

    देशभर के सरकारी विभाग में कामकाज रहेगा ठप

    आपको बता दें कि 26 नवंबर को देश भर के कई सरकारी विभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। ये कर्मचारी यूनियंस केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर जा रहे हैं। देश के 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के साथ-साथ बैंक, रोडवेज, रेलवे, बीएसएनएल, जीवन बीमा निगम, डाक, पेयजल, बिजली विभाग के साथ-साथ आशा कर्मचारी, आंगनबाड़ी कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल होंगे। आपको बता दें कि किसान यूनियंस पहले से ही कृषि बिल के खिलाफ हड़ताल पर है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+