Bank Strike: आज ही निपटा लें बैंक के काम,2 दिन बंद रहेगा कामकाज
Bank Strike, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के सदस्यों द्वारा 19 नवंबर को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। शनिवार को हो रहे इस विरोध प्रदर्शन के चलते पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। एआईबीईए के सदस्यों ने कहा कि वे संघ में सक्रिय होने कारण बैंकरों के लक्षित उत्पीड़न के विरोध में हड़ताल कर रहे हैं।
Recommended Video

19 नवंबर को हड़ताल
एआईबीईए की ओर से 19 नवंबर को हड़ताल बुलाई गई है और तीसरा शनिवार होने की वजह से बैंक में छुट्टी भी नहीं है। हालांकि हड़ताल के चलते इस शनिवार को बैंकों का कामकाज ठप रहने वाला है। बैक ऑफ बड़ौदा ने ओर से जारी बयान में कहा है कि उन्हें एआईबीईए से नोटिस मिला है। उसके सदस्यों ने 19 नवंबर को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

वेडिंग सीजन के चलते आज ही निपटा ले अपनी काम
ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने बैंकों के निजीकरण के खिलाफ तथा बैंक कर्मियों की सुरक्षा की मांग के सिलसिले में इस हड़ताल की घोषणा की है। लिहाजा शादी-विवाह के इस सीजन में बैंकों की हड़ताल से ग्राहकों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपना को आज या कल में कोई बैंक का काम है तो इसे जल्द से जल्द निपटा लें।

2 दिन बंद रहेगी बैंक
शनिवार को बैंक हड़ताल के बाद रविवार को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में 2 दिन तक कामकाज पर असर पड़ेगा। शनिवार हफ्ते का तीसरा दिन है। इस दिन में बैंक में छुट्टी नहीं रहती है। हड़ताल के चलते कुछ एटीएम में नकदी की समस्या आ सकती है। अगर आप असुविधा से बचना चाहते हैं, तो एक दिन पहले ही एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं।

इस महीने इन दिनों रहेगी बैंकों का अवकाश
- 20 नवंबर 2022 : इस दिन रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।
- 26 नवंबर 2022 : इस दिन चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।
- 27 नवंबर 2022 : इस दिन रविवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।
- 23 नवंबर 2022 : इस दिन सेंग कुत्सनेम के चलते शिलांग को छोड़कर सभी सर्किलों में बैंक खुले रहेंगे। इस दौरान सिर्फ शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications