दिवाली पर ATM न मिले खाली, कल लें कैश का इंतजाम, कल से लगातार 6 दिन बैंक बंद
Bank Holidays: कल लें कैश का इंतजाम, कल से लगातार 6 दिन बैंक बंद
Bank Holidays on Diwali. धनतेरस, दिवाली, भाईदूज जैसे त्योहारों के कारण बैंकों की लंबी छुट्टियां होने जा रही है। कल यानी 22 अक्टूबर से बैंकों की लंबी छुट्टियां होने जा रही है। यानी बैंक से जुड़े कामों के लिए आपको हफ्तेभर का इंतजार करना होगा। कल से अगले 6 दिनों तक बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से वेबसाइट पर जारी कर दी जाती है। बैंकों की छुट्टियों को लेकर हर कैलेंडर वर्ष में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है। इस लिस्ट के मुताबिक 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे।

बैंकों की लंबी छुट्टियां
धनतेरस और दिवाली की शुरुआत के साथ ही कल से बैंकों की लंबी छुट्टियां शुरू हो रही है। हालांकि पूरे देश में बैंक अगले 6 दिन तक बंद नहीं रहेंगे। इसमें से कई अवकाश राष्ट्रीय स्तर के हैं, जिस दिन देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं कुछ छुट्टियां स्थानीय या क्षेत्रीय स्तर के हैं, जिन दिन केवल उस राज्य या क्षेत्र के ही बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। बैंकों की छुट्टियों के दौरान बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन आप डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के दौरान फंड ट्रांजैक्शन जैसी सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक
बैंकों की छुट्टियों की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। इस दिन धनतेरस के साथ-साथ महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 23 अक्टूबर को रविवार के कारण बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है। 24 अक्टूबर को दिवाली के अवसर पर गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल को छोड़कर पूरे देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

बैंक जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट
25 अक्टूबर को गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर में दिवाली और गोवर्धन के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 26 अक्टूबर को भैया दूज, लक्ष्मी पूजा, प्रवेश दिवस के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं 27 अक्टूबर को भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा के अवसर पर गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications