Bank Holidays: नवंबर महीने में बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, 10 दिन बंद रहेंगे बैंक
Bank Holidays: नवंबर में बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, 10 दिन बंद रहेंगे बैंक
Bank Holidays in November 2022. नवंबर महीने में बैंकों की फिर से लंबी छुट्टी होने वाली है। 30 दिनों में से नवंबर महीने में बैंक 10 दिन बंद रहेंगे। अगर आप नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम करने की तैयारी कर रहे हैं तो बैंक की शाखा जाने से पहले आपको छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लेना चाहिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है। इस लिस्ट के मुताबिक नवंबर में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि ये छुट्टियां राज्यों और शहरों में अलग-अलग होगी, यानी ये जरूरी नहीं है कि अगर पटना में बैंकों की छुट्टियां है तो दिल्ली में भी बैंक बंद रहे। आइए चेक करें नवंबर 2022 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट...

कब-कब बैंक रहेंगे बंद
नवबंर महीने की शुरुआत छुट्टी के साथ हो रही है। यानी नवंबर के पहले दिन ही बैंक बंद रहेंगे। आइए देखें नवंबर 2022 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी डिटेल...
- 1 नवंबर 2022 को कन्नड़ राज्योत्सव/कुट के अवरसर पर बेंगलूरु और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 6 नवंबर 2022 को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 8 नवंबर 2022 को गुरुनानक जयंती, कार्तिका पूर्णिमा, रहास पूर्णिमा, वांगला फेस्टिवल के मौके पर अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल,कोच्चि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम के अलावा देशभर में अन्य शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 11 नवंबर 2022 को कनकदासा जयंती, बांग्ला फेस्टिवल के अवसर पर बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 नवंबर 2022 को महीने का दूसरा शनिवार के मौके पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 13 नवंबर 2022 को रविवार के कारण साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 20 नवंबर 2022 को रविवार की छुट्टी रहेगी।
- 23 नवंबर 2022 को सेंग कुत्सनेम के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 नवंबर 2022 को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 27 नवंबर 2022 को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
बैंकों की छुट्टियां इन तीन कैटेगरी में
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे तीन कैटेगरी में बंटी होती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बैंकों की छुट्टियों को Negotiable Instruments Act, दूसरा Real Time Gross Settlement Holiday और तीसरा Banks Closing of Accounts श्रेणी में बांटा जाता है। कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर की होती है, यानी इन दिन देशभर के बैंकों में छुट्टी होती है। जबकि कुछ छुट्टियां राज्य-विशिष्ट होती है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications