Bank Holidays in November 2021: नवंबर में छुट्टियों की भरमार, 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, पूरी लिस्ट यहां

Bank Holidays in November 2021: 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, पूरी लिस्ट यहां

नई दिल्ली। नए महीने की शुरुआत हो चुकी है। नवंबर का महीना शुरू होने के साथ ही बैंकों की छुट्टियों की नई लिस्ट भी लागू हो गई । दिवाली, छठ जैसे त्योहारों के कारण नवंबर में छुट्टियों की भरमार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर देता है। हालांकि ये छुट्टियां राज्यों और शहरों के आधार पर होती है। कुछ सरकारी छुट्टियों राष्ट्रीय स्तर पर होती है तो कुछ राज्यों और शहरों के आधार पर। ऐसे में बैंकों को भी उसी के आधार पर बंद रखा जाता है। नवंबर में बैंकों की लंबी छुट्टियां हैं। ऐसे में अगर आप बैंक के काम से घर से निकल रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

 17 दिन बैंक रहेंगे बंद

17 दिन बैंक रहेंगे बंद

दिवाली, छठ पूजा जैसे बड़े त्योहरों के कारण बैंकों की लंबी छुट्टियां होने वाली है। नवंबर महीने की शुरुआत ही बैंकों की छुट्टियों के साथ हो रही है। 1 नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव के कारण इम्फाल और बेंगलुरू में बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं 3 नवंबर को नरक चतुर्दशी के कारण बेंगलुरू में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 4 नवंबर को दीवाली, काली पूजा के कारण देशभर के अधिकांश शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

 3 से 7 नवंबर तक बैंक लगातार बंद

3 से 7 नवंबर तक बैंक लगातार बंद

बैंक 3 से 7 नवबंर तक लगातार बंद रहेंगे, हालांकि ये छुट्टियां देश के अलग-अलग हिस्सों में होगी। 5 नवंबर को गोवर्धन पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, गंगटोक, देहरादून में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 6 नवंबर को भाई दूज के कारण गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, लखनऊ में बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 7 नवंबर को रविवार की छुट्टी क कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

 छठ पूजा की छुट्टी

छठ पूजा की छुट्टी

10 नवंबर को छठ पूजा के कारण पटना, रांची में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 11 नवंबर को भी छठ पूजा के चलते पटना में बैंक बंद रहेंगे। 12 नवंबर को बंगला त्योहार के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे। जबकि 13 नवंबर को दूसरे शनिवार के कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी होगी। वहीं 14 नवंबर को रविवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 19 नवंबर को गुरू नानक जयंती के कारण बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, गंगटोक, हैदाराबाद समेत देश के अधिकांश शहरों में बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 21 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 22 नवंबर को कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरू के बैंक बंद रहेंगे। जबकि 23 नवंबर को सेंग कुत्सनेम के चलते शिलांग में बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 27 नवंबर को चौथे शनिवार और 28 नवंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Indian Railway: 19 महीनों के बाद बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे ट्रेन में सफर, 1 नवंबर से शुरू होगी ये सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+