काम की बात: जुलाई महीने में बचे हैं तीन शनिवार लेकिन एक ही Saturday होगा वर्किंग
जुलाई महीने के अभी केवल दस ही दिन बीते है अभी पूरे 20 दिन बचे हैं। अगर आप अपने बैंक संबंधी काम निपटाने के लिए शनिवार का दिन चुन रहे हैं तो आपके लिए खबर आपके काम की है।

दरअसल, जुलाई महीने में हालांकि अभी तीन शनिवार और पड़ेगे लेकिन केवल एक ही शनिवार को बैंकों का काम होगा। ऐसे में अगर आप अपने का शनिवार को करने लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि शनिवार के भरोसे ना बैठे किसी और वर्किंग डे पर ही अपना बैंक संबंधी काम करवा लें।
बता दें देश भर के बैंक संडे और दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहे हें इस जुलाई महीने में केवल पांच शनिवार पड़ रहे हैं लेकिन पांचवे शनिवार यानी 29 जुलाई को पड़ने वाले मुर्हरम त्योहार के कारण बैंक बंद रहेगा और 22 जुलाई को चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेगा। इसलिए अब जुलाई महीने में केवल एक शनिवार वर्किंग होगा बाकी तीन शनिवार पर बैंक बंद रहेंगे।
वे राज्य जहां मुहर्रम (ताजिया) के लिए 29 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे उनमें त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, यूपी, बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक बंद होने के बावजूद वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन सहित अधिकांश बैंकिंग लेनदेन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, व्हाट्सएप बैंकिंग के माध्यम से किए जा सकते हैं। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपने एफ पंजीकृत किया है।












Click it and Unblock the Notifications