Bank Holidays in September 2023: फटाफट निपटा लें काम, सितंबर में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट
Bank Holidays in September 2023: सितंबर के महीने में छुट्टियों की भरमार है, इस महीने 16 दिन बैंक बंद रहने वाला हैं इसलिए अगर आपको कुछ जरूरी काम निपटाने हैं तो उसे फटाफट निपटा लें क्योंकि बैंक के अवकाश के कारण आपके काम अटक सकते हैं।

आपको बता दें की भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने की की छुट्टियों का कैलेंडर रिलीज करता है और इसी के तहत उसने सितंबर का कैलेंडर रिलीज कर दिया है। आपको बता दें कि साप्ताहिक और नेशनल अवकाश के अलावा बैंक लोकल हॉलीडे की भी वजह से बंद रहते हैं जो कि राज्य विशेष पर आधारित हैं।
सितंबर 2023 के महीने में बैंक इतने दिन रहेंगे बंद
- 3 सितंबर - रविवार ( पूरे देश में बैंक बंद)
- 6 सितंबर - जन्माष्टमी ( ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार)
- 7 सितंबर- जन्माष्टमी ( गुजरात, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र)
- 9 सितंबर- महीना का दूसरा शनिवार ( पूरे देश में बैंक बंद)
- 10 सितंबर-रविवार ( पूरे देश में बैंक बंद)
- 17 सितंबर- रविवार ( पूरे देश में बैंक बंद)
- 18 सितंबर-गणेश चतुर्थी(कर्नाटक, तेलंगाना )
- 19 सितंबर- गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र,आंध्र प्रदेश)
- 20 सितंबर-गणेश चतुर्थी (केरल और ओडिशा)
- 22 सितंबर- श्री नारायण गुरु समाधि ( कोच्चि, पणजी और त्रिवेंद्रम)
- 23 सितंबर- -चौथा शनिवार ( पूरे देश में बैंक बंद)
- 24 सितंबर- रविवार ( पूरे देश में बैंक बंद)
- 25 सितंबर-श्रीमंत शंकरदेव की जयंती (असम)
- 27 सितंबर- मिलाद-ए-शरीफ (जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम)
- 28 सितंबर- ईद-ए-मिलाद ( गुजरात, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र)
- 29 सितंबर- मिलाद-उन-नबी ( कश्मीर और कोच्चि)
खास बात ये है कि हालांकि बैंकों के हॉलीडे की वजह से ऑन लाइन सेवाओं ओर एटीएम के ट्रांजेक्शन सर्विस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, आप आराम से ATM से पैसे निकाल पाएंगे।
दिल्ली में इन खास वजहों से रहेंगे बैंक बंद
G20 शिखर सम्मेलन 2023 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जैसे शीर्ष नेताओं का आगमन होने वाला है इसलिए सुरक्षा के मद्दनेजर प्रशासन ने 8-10 सितंबर तक नई दिल्ली में सभी बैंकों को बंद रखने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications