Bank Holidays October 2024 List: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, फटाफट निपटा लें बैंक का काम वरना होगी दिक्कत
October 2024 Bank holidays List: अक्टूबर का महीना अपने साथ बहुत सारे त्योहारों और छुट्टियों को लेकर आता है। इस बार भी अक्टूबर में पर्वों की भरमार है, जिसके चलते इस माह आधे दिन तो बैंक बंद ही रहेंगे।
अक्सर लोगों को सही जानकारी ना होने की वजह से परेशानी हो जाती है। इसलिए हम यहां आपके लिए लाए हैं छुट्टियों की लिस्ट जिसके देखकर आप अपने बैंक के काम फटाफट निपटा सकते हैं।

अक्टूबर 2024 में प्रमुख बैंक छुट्टियां (October 2024 Bank holidays List)
- राज्य विधानसभा चुनाव 2024- 1 अक्टूबर, 2024-जम्मू में बैंक बंद।
- महात्मा गांधी जयंती/महालय अमावस्या- 2 अक्टूबर- पूरे भारत में बैंक बंद ।
- नवरात्र स्थापना- 3 अक्टूबर- राजस्थान में बैंक बंद ।
- दुर्गा पूजा/दशहरा (महा सप्तमी)- 10 अक्टूबर- त्रिपुरा, असम, नागालैंड, बंगाल में बैंक बंद।
- दशहरा- 12 अक्टूबर- महीने के दूसरे शनिवार की तरह सभी राज्यों में बैंक बंद।
- दुर्गा पूजा)- 14 अक्टूबर- सिक्किम में बैंक बंद ।
- लक्ष्मी पूजा- 16 अक्टूबर- त्रिपुरा और बंगाल में बैंक बंद।
- महर्षि वाल्मीकि जयंती/कटि बिहू- 17 अक्टूबर- कर्नाटक, असम, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।
- परिग्रहण दिवस- 26 अक्टूबर- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
खास बातें
- विभिन्न राज्यों में त्योहारों और स्थानीय उत्सवों के अनुसार बैंक की छुट्टियां बदल सकती हैं।
- छुट्टियों के दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
- बैंक बंद होने पर आप एटीएम सेवाओं का प्रयोग करके कैश निकाल सकते हैं।
यह भी जानिए
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) भारत की केंद्रीय बैंक और मौद्रिक प्राधिकरण है, जो देश की वित्तीय और बैंकिंग प्रणाली की स्थिरता, सुरक्षा और विकास को सुनिश्चित करता है।
- इसका गठन 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत किया गया था।
- यह एक स्वतंत्र संस्था है, जो भारत सरकार की नीतियों के अनुरूप काम करती है।
- भारतीय रिज़र्व बैंक का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। इसकी शाखाएं पूरे भारत में फैले हुए हैं।
- आरबीआई के प्रमुख को "गवर्नर" कहा जाता है, और इसके साथ चार डिप्टी गवर्नर होते हैं।
- गवर्नर का कार्यकाल तीन साल का होता है।












Click it and Unblock the Notifications