Bank Holiday in February 2024: आ गई छुट्टी की लिस्ट, जानिए फरवरी में कितने दिन रहेंगे बैंक बंद?
Bank Holiday in February 2024 in Hindi: फरवरी का महीना अपने साथ बहुत सारी सौगातें लेकर आ रहा है, उम्मीद की जा रही है कि इस महीने सर्दी कम हो जाएगी। फिलहाल 29 दिनों वाली इस फरवरी में 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

हम यहां पर लाए हैं आपके लिए फरवरी 2024 के बैंक हॉलीडे की लिस्ट, जिन्हें देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते हैं।
फरवरी 2024 के बैंक हॉलीडे की लिस्ट ( Bank Holiday in February 2024)
- 4 फरवरी 2024 : रविवार
- 10 फरवरी 2024 :दूसरा शनिवार
- 11 फरवरी 2024 : रविवार
- 14 फरवरी 2024 : बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा ( त्रिपुरा, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल)
- 15 फरवरी 2024 : Lui-Ngai-Ni ( मणिपुर)
- 18 फरवरी 2024 : रविवार
- 19 फरवरी 2024 : छत्रपति शिवाजी जयंती ( महाराष्ट्र)
- 20 फरवरी 2024 : स्टेट डे (मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश)
- 24 फरवरी 2024 : शनिवार
- 25 फरवरी 2024 : रविवार
- 26 फरवरी 2024 : Nyokum (अरुणाचल प्रदेश)
खास बात ये है कि अवकाश वाले दिनों में भी नेट बैंकिंग और एटीएम से जुड़ी सर्विसेज पहले की ही तरह जारी रहेंगी।
बसंत पंचमी
माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत का त्योहार होता है। यह दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती के पूजन का दिवस है। बसंत तो सभी ऋतुओं का राजा है। ये दिन बहुत पावन और शुभ है और इसलिए इस दिन को मांगलिक कामों के लिए चुना जाता है। मां सरस्वती को पीला रंग पसंद है और इसलिए लोग इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए पीला वस्त्र पहनते हैं और पीला भोग लगाते हैं।
इस बार ये पर्व 14 फरवरी को है और इस वजह से त्रिपुरा, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि आरबीआई आपने हॉलीडे कैंलडेर सभी राज्यों के लिए एक ही रखता है लेकिन कुछ राज्यों में क्षेत्रिय त्योहारों पर छुट्टी हो जाने के कारण बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications