Bank Holiday in December 2023:फटाफट निपटा लें काम, दिसंबर में आधे महीने से ज्यादा बंद रहेंगे बैंक
Bank Holiday in December 2023: साल का आखिरी महीना दिसंबर अपने साथ बहुत सारे त्योहार, सर्दी और छुट्टियां लेकर आया है। इस महीने एक-दो दिन नहीं बल्कि पूरे 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं इसलिए अगर आपको कोई बैंक का काम अटका है तो उसे फौरन निपटा लें, ऐसा ना हो कि वो छुट्टियों की वजह से अटक जाएं। यहां हम आपके लिए लाए हैं दिसंबर के बैंक हॉलीडे की लिस्ट देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते हैं।

ये है दिसंबर 2023 बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
- 1 दिसंबर 2023 (शुक्रवार)- उद्घाटन दिवस ( ईटानगर-कोहिमा)
- 3 दिसंबर 2023- (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
- 4 दिसंबर 2023 (सोमवार)- जेवियर पर्व ( पणजी)
- 9 दिसंबर 2023 (शनिवार)- महीने का दूसरा शनिवार
- 10 दिसंबर 2023 (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
- 12 दिसंबर 2023 (मंगलवार) पा-तोगन पर्व ( शिलांग)
- 13 दिसंबर 2023 (बुधवार)- लोसूंग/नामसूंग ( गंगटोक)
- 14 दिसंबर 2023 (गुरुवार)- लोसूंग/नामसूंग ( गंगटोक)
- 17 दिसंबर 2023 (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
- 18 दिसंबर 2023 (सोमवार)- थाम की पुण्यतिथि (शिलांग)
- 19 दिसंबर 2023 (मंगलवार)- गोवा मुक्ति दिवस (पणजी)
- 23 दिसंबर 2023 (शनिवार)- चौथा शनिवार
- 24 दिसंबर 2023 (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
- 25 दिसंबर 2023 (सोमवार)- क्रिसमस
- 26 दिसंबर 2023 (मंगलवार)- क्रिसमस ( आइजोल, कोहिमा और शिलांग )
- 27 दिसंबर 2023 (बुधवार)- क्रिसमस (कोहिमा )
- 30 दिसंबर 2023 (शनिवार)- नांगबाह की छुट्टी
- 31 दिसंबर 2023 (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
आपको बता दें कि आरबीआई हर महीने की छुट्टियों का कैलेंडर तैयार करता है। कुछ छुट्टियां स्थानीय कारणों पर निर्भर करती हैं। हालांकि बैंकों के हॉलीडे का असर मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग पर नहीं होता है और छुट्टियों के दौरान भी एटीएम से कैश और ऑनलाइन ट्राजेंक्शन होता रहेगा। केवल चेक डिपोजिट और कैश से संबंधित चीजों पर बैंक हॉलीडे का प्रभाव पड़ता है।
डिजिटल ट्रांजेक्शन
बीते सालों में देश में डिजिटल भुगतान या डिजिटल ट्रांज़ैक्शन बढ़ा है। आज लोग कैश देने की जगह डिजिटल भुगतान जैसे क्रेडिट और डेबिट कार्ड पे, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग, पीओएस टर्मिनल, मोबाइल वॉलेट को वरीयता देते हैं। इस बारे में पीएम मोदी ने इस बार अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में भी जिक्र किया था।












Click it and Unblock the Notifications