Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bank Holiday: क्या आज बैंक बंद है? अक्टूबर में कितने दिन है बैंक की छुट्टी, चेक कीजिए लिस्ट

Bank Holiday: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। इसी के साथ बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट भी लंबी हो गई है। इस दौरान कई बड़े त्योहार जैसे महानवमी, अयुधा पूजा, दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली मनाए जाएंगे। अलग-अलग राज्यों में इन अवसरों पर बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से छुट्टियों की जानकारी होना जरूरी है।

भले ही छुट्टी के दिनों में बैंक शाखाएं काम न करें, लेकिन ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के जरिए ज्यादातर सुविधाएं जारी रहेंगी। हालांकि, नकद जमा, बड़े ट्रांजैक्शन या डॉक्यूमेंट सबमिट करने जैसे काम केवल शाखा में ही किए जा सकते हैं। आज यानी 1 अक्टूबर को बैंक खुले हैं या बंद इसकी जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं।

Bank Holiday

1 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

आज यानी 1 अक्टूबर 2025 को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसका कारण है महा नवमी, अयुधा पूजा और दुर्गा पूजा। इस दिन त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे।
ये भी पढ़ें: 2 October Holiday List 2025: गांधी जयंती-दशहरा एक ही दिन, स्कूल-बैंक और ऑफिस बंद या खुले?

20 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी

अक्टूबर में दूसरी बड़ी छुट्टी 20 अक्टूबर 2025 को होगी। इस दिन दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के कारण त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

हर शनिवार को बैंक बंद नहीं रहते

कई लोग मानते हैं कि बैंक हर शनिवार को बंद रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं। महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं।

डिजिटल बैंकिंग से मिलेंगी सुविधाएं

भले ही छुट्टी के दिन बैंक शाखाएं बंद रहें, लेकिन ग्राहक नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। पैसों का लेन-देन, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसी सुविधाएं ऑनलाइन मिलती रहेंगी। हालांकि, कुछ काम जैसे बड़े कैश डिपॉजिट, फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करना या लोन के लिए आवेदन करना केवल शाखा में ही संभव है।

अक्टूबर 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट

आरबीआई ने अक्टूबर महीने की छुट्टियों की अलग-अलग राज्यों के हिसाब से लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक 1, 2, 3, 4, 6, 7, 10, 18, 20, 21, 22, 23, 27, 28 और 31 अक्टूबर को अलग-अलग राज्यों में त्योहार और विशेष अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें: Dussehra School Holidays 2025: दुर्गा पूजा के मौके पर बंद हुए स्कूल, किस राज्य में कब तक है छुट्टी?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+