Dussehra School Holidays 2025: दुर्गा पूजा के मौके पर बंद हुए स्कूल, किस राज्य में कब तक है छुट्टी?
Dussehra School Holidays 2025: देशभर में नवरात्रि और दुर्गा पूजा का जश्न जारी है। इन त्योहारों के दौरान स्कूलों में छुट्टियों का भी ऐलान किया गया है। त्योहार ऐसा मौका है जब बच्चे अपने परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। अलग-अलग राज्यों में दुर्गा पूजा और विजयादशमी की छुट्टी अलग-अलग तरह से दी गई है। कहीं छुट्टियां अक्टूबर की पहली तारीख तक हैं। जबकि कुछ में सितंबर के आखिरी हफ्ते तक स्कूल बंद रहेंगे।
सिर्फ त्योहार ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के चलते भी स्कूलों में विशेष छुट्टियां घोषित की गई हैं। यानी इस समय बच्चे न केवल त्योहार की खुशियों का आनंद ले रहे हैं, बल्कि मौसम के कारण भी सुरक्षित घर पर रह सकते हैं। आइए जानते हैं किस राज्य में कब तक स्कूल बंद रहने वाले हैं...

कब कहां बंद हैं स्कूल?
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की लंबी छुट्टी (West Bengal School Holidays)
पश्चिम बंगाल में 24 सितंबर से 6 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियों की तारीखों में थोड़ा अंतर हो सकता है। इस दौरान बच्चे दुर्गा पूजा की सजावट, पंडाल घुमने और पारंपरिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। कक्षाएं 6 अक्टूबर के बाद फिर शुरू होंगी।
ये भी पढ़ें:
असम में दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर छुट्टी (Assam School Holidays)
असम में 30 सितंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस दौरान छात्र और शिक्षक दोनों ही त्योहार और राष्ट्रीय पर्व का आनंद ले पाएंगे।
दिल्ली में छुट्टियां 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक (Delhi School Holidays)
दिल्ली में शिक्षा निदेशालय के अनुसार 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि निजी स्कूल अपने अनुसार छुट्टियों में बदलाव कर सकते हैं। 3 अक्टूबर से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।
उत्तर प्रदेश में कब बंद है स्कूल? (Uttar Pradesh School Holidays)
उत्तर प्रदेश में 1 और 2 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। बच्चे इस समय घर पर माता-रानी की पूजा और पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।
बिहार और झारखंड में कब हैं छुट्टियां? (Bihar and Jharkhand School Holidays)
बिहार में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। कुछ जिलों में छुट्टियां बढ़ाकर 5 अक्टूबर तक कर दी गई हैं।
झारखंड के धनबाद जिले के सरकारी स्कूल भी 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। कुछ स्कूलों में छुट्टियां 5 अक्टूबर तक बढ़ाई गई हैं।
ओडिशा में 2 अक्टूबर तक स्कूल बंद (Odisha School Holidays)
ओडिशा में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। यहां कक्षाएं 3 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। इस दौरान बच्चे पारिवारिक और धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
महाराष्ट्र में मौसम के कारण विशेष छुट्टी (Maharashtra School Holidays)
महाराष्ट्र में भी आज यानी 29 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नासिक, ठाणे, पालघर, मुंबई उपनगर, रायगढ़ और पुणे जिलों में इस वजह से छुट्टी घोषित की गई है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने लोगों से कहा है कि वे घर में रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय स्तर पर स्कूलों की छुट्टियों के अपडेट चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications