Bank Closed: क्या इस शनिवार 29 जुलाई को मुहर्रम के लिए बैंक रहेंगे बंद? जानें अगस्त का भी हाल
Bank Closed: 29 जुलाई को 16 राज्यों में बैंकों की छुट्टी है। हालांकि, ऑनलाइन या एटीएम की मदद से बैंक संबंधी ऑनलाइन काम को किया जा सकता है।
Bank Closed: अगर ऑफलाइन बैंक संबंधी कुछ भी काम है, तो अब आपको 31 जुलाई तक इंतजार करना होगा। आमतौर पर देश भर में बैंक रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं। लेकिन, इस बार पांचवें शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि, 29 जुलाई को मुहर्रम के अवसर पर 16 राज्यों में बैंकों की छुट्टी है।
हालांकि, ऑनलाइन या एटीएम की मदद से बैंक संबंधी ऑनलाइन काम को किया जा सकता है। लेकिन, व्यक्तिगत रूप से ऑफलाइन बैंक में सोमवार यानी 31 जुलाई को हो सकेंगे। इन राज्यों में मुहर्रम पर छुट्टी...

मुहर्रम (ताजिया) के अवसर पर त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, हैदराबाद, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बंगाल, लखनऊ, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक पांचवे शनिवार यानी 29 जुलाई को बंद है। उसके अगले दिन रविवार होने की वजह से छुट्टी है।
अगस्त में 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक
वहीं, अगस्त महीने की बात की जाएं तो, बैंक रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार समेत 14 दिनों के लिए भी बंद रहेंगे। राज्य-विशिष्ट बैंक छुट्टियों के साथ-साथ अन्य छुट्टियां भी होती हैं। जब देश में सभी बैंक बंद रहते हैं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग से मिलेगी राहत
ग्राहक नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करके बैंक अवकाश के दिनों में वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं। गैर-वित्तीय गतिविधियों में चेक बुक ऑर्डर करना, बचत खाता शेष और पासबुक प्राप्त करना नेट बैंकिंग के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। वित्तीय लेनदेन में धन का हस्तांतरण, सावधि जमा की बुकिंग आदि शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications