आपको पता नहीं होगा, आपके खाते से काटते हैं इन चीजों के पैसे
नई दिल्ली। देश में अधिकतर लोगों का बैंक खाता है, लेकिन उनमें से अधिकतर लोग ये नहीं जानते हैं कि बैंक उनके खाते से कई तरह के चार्ज काटता है। हालांकि, अधिकतर बैंकों की वेबसाइट पर इन चार्जेज के बारे में बताया रहता है, लेकिन लोग इस तरफ गौर नहीं देते हैं।
बैंक आपको खाते में से ही ये सारे चार्ज काटता है। ग्राहक को अपने खाते से पैसे कटने का तब पता चलता है, जब उसका स्टेटमेंट आता है। ये स्टेटमेंट कुछ लोगों के पास हार्ड कॉपी में आता है और कुछ लोगों के पास यह ईमेल के जरिए आता है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये चार्जेज-

मिनिमम बैलेंस
बहुत से बैंक मिनिमम बैलेंस रखने को कहते हैं। मिनिमम बैलेंस कितना होगा ये हर बैंक के लिए अलग-अलग हो सकता है। अगर आपके खाते में पैसे मिनिमम बैलेंस के कम होते हैं तो बैंक आपके ऊपर पेनाल्टी लगाएगा और फिर आपके खाते से पेनाल्टी की रकम काटी जाएगी।

पेमेंट रोकना
अगर आपने कोई चेक इश्यू किया है, लेकिन चेक के कैश होने से पहले आप उसके भुगतान को रोकना चाहते हैं तो इसके लिए भी बैंक आपसे कुछ न कुछ रकम चार्ज करता है। हालांकि, कुछ बैंक अपने खास ग्राहकों को इसकी मुफ्त सुविधा भी मुहैया कराते हैं।

डेबिट कार्ड फीस
डेबिट कार्ड की फीस 100 से लेकर 500 के बीच हो सकती है। यह अलग-अलग बैंकों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए एडऑन कार्ड लेते हैं तो उसका भी आपको चार्ज देना पड़ेगा।

ईमेल/एसएमएस अलर्ट
बैंक आपके खाते से ईमेल/एसएमएस अलर्ट के पैसे भी काटता है। हालांकि, सालाना चार्ज बहुत अधिक नहीं होता है।

बैंक स्टेटमेंट
बैंक की तरफ से कुछ मुफ्त स्टेटमेंट दी जाती हैं, लेकिन अगर ग्राहक किसी कारण से बैंक से अतिरिक्त स्टेटमेंट मांगता है, तो इसके लिए बैंक उससे कुछ अतिरिक्त चार्ज भी लेता है।

स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन
जब हम चाहते हैं कि हमारे बिल का भुगतान ऑटोमेटिक तरीके से एक निश्चित तारीख को जाए तो हम अपने अकाउंट पर स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन लगाते हैं। इसके लिए भी कई बैंक पैसे लेते हैं। हालांकि, अगर भुगतान की तारीख के दिन आपके खाते में पैसे नहीं हुए तो इसके लिए बैंक आपसे पैनाल्टी भी वसूल करते हैं।

पासवर्ड भूल जाने पर
अगर आप नेटबैंकिग का पासवर्ड या फिर एटीएम कार्ड का पिन नंबर भूल जाते हैं तो भी बहुत से बैंक आपसे पैसे लेते हैं। ये चार्ज हर बैंक के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। हालांकि, इंटरनेट बैंकिंग के मामले में अब बहुत से बैंक ऑनलाइन पासवर्ड रिकवर करने का विकल्प देने लगे हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications