2 रुपए में मिल रहा है 24 घंटा इंटरनेट, जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ऑफर

Recommended Video

    Bengaluru: WiFi Dabba offers internet access at Rs. 2 per day | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः देशभर की मोबाइल कंपनियों के बीच इंटरनेट वॉर चल रहा है। कोई भी कंपनी अपने ग्राहकों को लुभाने का मौका नहीं छोड़ रही है। अब इस कड़ी में एक और कंपनी कूद पड़ी है। वाईफाई डब्बा नाम की कंपनी सबसे सस्ता डेटा दे रही है। इस कंपनी का डेटा रिलायंस जियो से भी सस्ता है। वाईफाई डब्बा कंपनी महज 2 रुपए में 24 घंटे के लिए इंटरनेट डेटा दे रही है। दो रुपए में 100MB डेटा मिल रहा है।

    10 रुपए में मिल रहा है प्लान

    10 रुपए में मिल रहा है प्लान

    ये कंपनी 10 रुपए का भी एक प्लान दे रही है। 10 रुपए में आपको 500MB डेटा मिलता है वहीं 20 रुपए में 1GB डेटा मिल रहा है। कंपनी के ये दोनों पैक 24 घंटे की वेलिडिटी के साथ आ रहे हैं। इस डेटा का इस्तेमाल आप अपने स्मार्टफोन के अलावा कंप्यूटर में भी कर सकते हैं।

    मिलती है 50Mbps की स्पीड

    मिलती है 50Mbps की स्पीड

    बेंगलुरु की ये वाईफाई डब्बा नाम की कंपनी एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। ये कंपनी फाइबर ऑप्टिक्स के जरिए इंटरनेट की सुविधा देती है। कंपनी का राउटर्स 100-200 मीटर के दायरे में 50Mbps की स्पीड से इंटरनेट देता है। कंपनी के मुताबिक फिलहाल बेंगलुरु में 400 से ज्यादा लोकेशन्स पर वाईफाई डब्बा लगे हुए हैं।

    इंटरनेट डेटा को करना चाहते है सस्ता

    इंटरनेट डेटा को करना चाहते है सस्ता

    कंपनी का कहना है कि देश में अभी भी डेटा महंगा है और वो इसे कम करना चाहते हैं। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि हमें यकीन है की जियो लॉन्च होने के बाद भी भारत में डेटा की कीमतें ज्यादा हैं और अभी भी डेटा सस्ते करने का मौका है। हम इसे और भी सस्ता करना चाहते हैं।

    कंपनी सिर्फ बेंगलुरु में दे रही है सुविधा

    कंपनी सिर्फ बेंगलुरु में दे रही है सुविधा

    अभी ये कंपनी इंटरनेट की सुविधा सिर्फ बेंगलुरु में दे रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो देश के कई शहर में इसकी शुरुआत की जा सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+