बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने की यूपी के शिकोहाबाद यूनिट में छंटनी की घोषणा, जारी किया ऑफिशियल नोटिस

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौर में नौकरियां जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने अपने शिकोहाबाद यूनिट में कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजे एक नोटिस में कहा है कि कर्मचारियों की ये छंटनी 3 अप्रैल 2021 से अगले नोटिस तक लागू रहेगी।

Recommended Video

    बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने की यूपी के शिकोहाबाद यूनिट में छंटनी की घोषणा, जारी किया ऑफिशियल नोटिस
    job less

    अगले आदेश तक जारी रहेगा ये नोटिस

    कंपनी की तरफ से जारी एक नोटिस में कहा गया है, "हम आपको सूचित करते हैं कि औद्योगिक विवाद कानून, 1947 के तहत शिकोहाबाद की विनिर्माण इकाई में कर्मचारियों के ले-ऑफ की घोषणा की जा रही है। यह घोषणा तीन अप्रैल 2021 से अगले आदेश तक जारी रहेगी।"

    281 कर्मचारियों को दिया था VRS

    आपको बता दें कि 25 मार्च 2021 को बजाज इलेक्ट्रिकल्स के डायरेक्टर ने शिकोहाबाद यूनिट में 'वर्कमेन और स्टाफ' श्रेणी में 281 परमानेंट कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) देने की योजना को मंजूरी दी थी।

    पिछले वित्त वर्ष में बजाज ने किया 4987 करोड़ रुपए का कारोबार

    आपको बता दें कि बजाज इलेक्ट्रिकल्स, जिसका वित्त वर्ष 2019-20 में 4,987 करोड़ रुपये का कारोबार था, उपभोक्ता उत्पादों जैसे उपकरणों, पंखे, लाइटिंग और ईपीसी में काम करता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+