Online बाजार में धूम मचाने की तैयारी में पतंजलि, बाबा रामदेव ने बनाया प्लान
नई दिल्लीः बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद अब ऑनलाइन मार्केट में एंट्री करने वाली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा रामदेव की पतंजलि देश की आठ बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ गठजोड़ करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि पतंजलि ने इसके लिए ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां से संपर्क किया है। बाबा रामदेव के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है।

बाबा रामदेव के प्रवक्ता ने दी जानकारी
बाबा रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने ट्वीट करके बताया कि , 'पतंजलि आयुर्वेद ने अब ऑनलाइन मार्केट में एंट्री की तैयारी शुरू कर दी है। दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ जल्दी ही हम अग्रीमेंट का ऐलान करेंगे।' ये पहला मौका होगा जब बाबा रामदेव की कंपनी ऑनलाइन बाजार में कदम रखने जा रही है।

पतंजलि ने बनाया है प्लान
बता दें, बाबा रामदेव ने साल 2017 के आखिर में डायपर सैनिटरी नैपकिन्स के मार्केट एंट्री की भी बात कही थी। इस पर पतंजलि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से मुकाबले करने के लिए अपनी डायपर सैनिटरी नैपकिन्स लॉन्च करने की तैयारी में है। बाबा रामदेव के प्रवक्ता ने आगे लिखा कि 'पतंजलि के उत्पादों की ऑनलाइन शॉपिंग का नया चैप्टर जल्दी ही शुरू होगा। कई ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर इनकी उपलब्धता होगी।'

साल 2016 में पतंजलि 45वें स्थान पर बनी हुई थी
फोर्ब्स मैगजीन की 2017 की सालाना लिस्ट में भी बाबा रामदेव की पतंजलि की तारीफ की गई थी। इस लिस्ट के मुताबिक पतंजलि देश की सबसे तेजी से बढ़ रही कंपनियों में 19वें स्थान पर है। हालांकि, साल 2016 में पतंजलि 45वें स्थान पर बनी हुई थी।

फेमस हुए बाबा पतंजलि के उत्पाद
बाबा रामदेव की पतंजलि के आयुर्वेद के दंतकांति मंजन, घी और शैम्पू जैसे कई घरेलू उत्पाद काफी फेमस हुए हैं और इनके चलते अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को भी अपनी रणनीति में फेरबदल के लिए मजबूर होना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications