Ayushman Bharat Yojna: 10 करोड़ परिवार को सेहत का तोहफा, जानिए योजना की खासियत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को देशभर में Ayushman Bharat Yojna की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस योजना की मदद से प्रधानमंत्री ने देश के करीब 10 करोड़ परिवार को सेहत का तोहफा दिया है। इस योजना में प्रति वर्ष प्रति परिवार को 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ SECC डाटा बेस पर आधारित गरीब और कमजोर आबादी वाले लोगों को मिलेगा। आयुष्मान भारत स्कीम को शुरुआत के लिए टेक्नोलॉजी स्तर पर काम पूरा हो चुका। योजना से संबंधित तैयारियां अंतिम स्तर पर है। ऐसे में योजना की शुरुआत से पहले हम आपको इस सरकारी योजना की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

क्या है आयुष्मान योजना की विशेषता
इस योजना की मदद से हर परिवार को हर साल मिलेगा 5 लाख रुपए का कवर। इस योजना में सभी द्वितीयक और तृतीयक स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रक्रियाएं शामिल हैं। इस योजना की सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसमें परिवार के आकार या आयु की सीमा निर्धारित नहीं की गई है। परिवार का कोई व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाकर मुफ्त इजलाज करवा सकता है।इसके साथ-साथ अस्पताल में दाखिल होने से पहले से लेकर डिस्चार्ज होने के बाद तक का खर्च इस योजना में शामिल है।

पहले दिन से मिलेगा लाभ
इस योजना के नियम के मुताबिक बीमा पॉलिसी के पहले दिन से सभी शर्तों को कवर किया जाएगा। लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती होने पर परिवहन भत्ते, दवाईयां आदि का भी भुगतान किया जाएगा। इस स्कीम का लाभ देश के किसी भी सरकार अस्पताल से उठाया जा सकेगा।

देशभर में कहीं भी उठा सकेंगे लाभ
इस योजना के तहत योजना के अंतर्गत पैनल में शामिल देश के किसी भी सरकारी/निजी अस्पताल में जाकर लाभार्थी कैशलेस और पेपरलेस इलाज करवा सकता है। योजना के तहत सरकार लगभग 10 करोड़ परिवारों को फ्री हेल्थ इंश्योरेंस देकर देश के गरीब तबके के लोगों को बड़ी राहत देने की पहल कर रही है। योजना में 16 से 59 वर्ष की आयु के बीच के हर व्यक्ति को मिलेगा।

सरकारी और निजी अस्पताल में करवा सकते हैं इलाज
इस योजना के तहत लाभार्थी देशभर के किसी भी सरकारी अस्पताल और पैनल में शामिल किए गए प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं। एबी-एनएचपीएम लागू करने वाले राज्यों के सभी सरकारी अस्पतालों को योजना के लिए पैनल में शामिल समझा जाएगा। वहीं कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) से जुड़े अस्पतालों को भी आयुष्मान योजना से जोड़ा गया है। वहीं निजी अस्पताल परिभाषित मानक के आधार पर ऑनलाइन तरीके से पैनल में शामिल किए जाएंगे।

पेपरलेस और कैशलेस इलाज
आयुष्मान योजना में लाभार्थियों को पेपरलेस और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। योजना में किसी भी तरह की धांधली को रोकने के लिए एबी-एनएचपीएमए के माध्यम से फंड सीधा राज्य स्वास्थ्य एजेंसियों के निलंब खाते से पहुंचाया जाएगा। वहीं ये योजना पूरी तरह से पेपरलेश और कैशलेस होगी। इसके लिए नीति आयोग के साथ साझेदारी में एक मजबूत, अन्तर संचालन आईटी प्लेटफार्म चालू किया जाएगा, जिसमें पेपरलेस और कैशलेस लेनदेन होगा।ताकि धोखेबाजी और दुरूपयोग रोकने में मदद मिलेगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications