Car Sales in January 2022: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री लगा जोर का झटका, जनवरी में 8 % घटी बिक्री
Car Sales: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री लगा जोर का झटका, जनवरी में 8 % घटी बिक्री
नई दिल्ली, 11 फरवरी। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए साल 2022 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। जनवरी 2022 में ऑटोमोबाइल सेक्टर में गिरावट देखने को मिली है। SIAM ने गाड़ियों के सेल्स के ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं, जिसके मुताबिक जनवरी 2022 में गाड़ियों के सेल्स में 8 फीसदी की गिरावट आई है।सियाम के मुताबिक सेमीकंडक्टर की कमी के कारण गाड़ियों के प्रोडक्शन प्रभावित हुए हैं, जिसके कारण डीलर्स को गाड़ियों की सप्लाई में देरी हुई है। इसका असर गाड़ियों की बिक्री पर पड़ा है। जनवरी 2022 में इसमें आठ फीसदी की कमी आई है।

सियाम की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 में ऑटोमोबाइल सेक्टर में ग्रोथ में कमी आई। जनवरी में 2,54,287 यूनिट्स व्हीक्ल सेल किए गए, जबकि पिछले साल जनवरी महीने में 2,76,554 यूनिट्स बेचे गए थे। SIAM की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 में 1,26,693 पैसेंजर कारों की सप्लाई की गई, जबकि जनवरी 2021 में ये 1,53,244 यूनिट्स थी। जनवरी 2022 में 10,632 वैन सप्लाई किए गए, जबकि जनवरी 2021 में ये 11,816 यूनिट थी।
वहीं यूटिलिटी व्हीकल जनवरी 2022 में 1,16,962 बिके तो जनवरी 2021 में ये 1,11,494 यूनिट्स थे। वहीं जनवरी 2022 में टू व्हीलर्स की सप्लाई में 21 फीसदी की गिरावट आई। जनवरी 2022 में 11,28,293 यूनिट टू व्हीलर्स बिके, जबकि जनवरी 2021 में ये 14,29,928 थी। वहीं तीन पहिया वाहनों की संख्या भी 26,764 से घटकर 24,091 यूनिट्स रह गई है।












Click it and Unblock the Notifications