Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Auto Expo 2018: लगने वाला है गाड़ियों का मेला, दिखाए जाएंगे एक से बढ़कर एक मॉडल

नई दिल्ली। ऑटो एक्सपो का आयोजन कब होगा आखिरकार उस तारीख की घोषणा हो गई है। इस एक्सपो में आपको बहुत सारी गाड़ियां दिखाई जाएंगी। इसमें न सिर्फ भारत की कंपनियां अपनी गाड़ियां दिखाती हैं, बल्कि अन्य देशों की कंपनियां भी अपनी गाड़ियों का प्रदर्शन करती हैं। इसमें भविष्य की बहुत सी गाड़ियां दिखाई जाती हैं। आइए जानते हैं कब और कहां होगा ऑटो एक्सपो और कैसे पहुंचें वहां तक।

कब और कहां होगा ऑटो एक्सपो?

कब और कहां होगा ऑटो एक्सपो?

ऑटो एक्सपो का 9 फरवरी 2018 से शुरू होगा और 14 फरवरी तक चलेगा। यह आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में मोटर शो होगा। साथ ही 8-11 फरवरी 2018 तक प्रगति मैदान में कंपोनेंट्स के शो आयोजन होगा। इन दोनों का ही आयोजन एक साथ 8 फरवरी को होगा यानी प्रगति मैदान में होगा।

कहां से लें इसका टिकट?

कहां से लें इसका टिकट?

ऑटो एक्सपो मोटर शो 2018 के लिए आप बुक माई शो से टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा आईईएमएल, ग्रोटर नोएडा और दिल्ली एनसीआर के कुछ चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों से भी इसकी टिकट खरीद सकते हैं। इस बार के ऑटो एक्सपो में दुनिया भर की करीब 1200 कंपनियां भाग ले रही हैं। इस बार चीन, कनाडा, जर्मनी, जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया और यूके सहित कई अन्य देशों की कंपनियां आएंगी और अपने स्टॉल लगाएंगी।

1,85,000 वर्गमीटर में होगा आयोजन

1,85,000 वर्गमीटर में होगा आयोजन

ऑटो एक्सपो का आयोजन 1,85,000 वर्गमीटर के क्षेत्र में होगा। इसमें सभी बड़ी-बड़ी कंपनियां कुल 15 स्टॉल में अपने प्रोडक्ट्स दिखाएंगी। इस एक्सपो में अनेक विंटेज कारें, सुपर कारें और कई अन्य वाहन दिखाए जाएंगे। इसमें इनोवेशन जोन, डेस्टिनेशन जोन, स्मार्ट मोबिलिटी जोन और कंपटीशन जोन भी बनाए जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+