अगर इन 3 बैंकों में है खाता तो ATM से अनलिमिटेड बार निकाल सकते हैं कैश
इन 3 बैंकों के खाता तो ATM से निकाल सकते हैं कैश
नई दिल्ली, जून 15। हाल ही में आरबीआई ने बैंकों को अपने एटीएम शुल्क में बढ़ोतरी करने की अनुमति दे दी, जिसके बाद से एटीएम से तय सीमा के बाद कैश निकालने पर अब पहले से अधिक शुल्क चुकाना होगा। आरबीआई ने एक सर्कुलर जारी कर तय लिमिट के बाद एटीएम से कैश निकालने पर चार्ज बढ़ाने का फैसला किया, लेकिन तीन बैंकों ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। अगर आपका बैंक खाता इंडसइंड बैंक, आईडीबीआई बैंक और आईडीबीआई बैंक में है तो आपको बड़ी राहत मिलेगी।

इन तीन बैंकों के ग्राहकों को राहत
आरबीआई ने सर्कुलर जारी कर एटीएम शुल्क में बढ़ोतरी का आदेश दे दिया। मुफ्त सीमा खत्म होने के बाद एटीएम ट्रांजैक्शन शुल्क को 1 रुपए बढ़ा दिया गया, लेकिन तीन प्राइवेट बैंक इंडसइंड बैंक, आईडीबीआई बैंक और सिटी बैंक के ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।

फ्री में अनलिमिटेड बार निकाल सकेंगे कैश
इंडसइंड बैंक, आईडीबीआई बैंक और सिटी बैंक ने एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इन बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए एटीएम ट्रांजैक्शन शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। आप पूरे देश में कहीं से भी अनलिमिटेड बार एटीएम से लेनदेन कर सकेंगे।

रखें इन बातों का ध्यान
बैंकों ने ये राहत सिर्फ अपने बैंकों के एटीएम से ही निकालने पर ही है। यानी आप जितनी बार चाहे उतनी बार सिटी बैंक के एटीएम से ही ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। अगर आप दूसरे एटीएम से पैसे निकालते हैं तो 5 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद आपको हर ट्रांजेक्शन पर चार्ज देना होगा।

कब से लागू होगा ये नियम
आरबीआई के आदेश के बाद इस नए नियम को 1 जनवरी 2022 से लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि बैंक खाताधारक अपने बैंक के एटीएम से एक महीने में अधिक से अधिक 5 बार मुफ्त ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। वहीं किसी दूसरे बैंक के एटीएम से 3 बार फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

इंटरचेंज चार्ज में बढ़ोतरी
आरबीआई के नए नियम के मुताबिक 1 अगस्त 2021 से हर फाइनेंसियल ट्रांजैक्शन के लिए अब इंटरचेंज चार्ज के तौर पर अब ग्राहकों को 15 रुपए की जगह 17 रुपए चुकाने होंगे। जबकि नॉन फाइनेंसियल ट्रांजेक्शन के लिए अब 5 रुपए की जगह 6 रुपए देने होंगे।
ATM Rules: महंगा हुआ ATM से कैश निकला, बैंक ने बढ़ाया सर्विस चार्ज, जानें कब से होगा लागू












Click it and Unblock the Notifications