Atal Pension Scheme: हर दिन जमा करें 7 रुपए, बुढ़ापे में पाएं ₹5000 पेंशन, जानिए स्कीम की पूरी डिटेल्स

वृ्द्धावस्था में पेंशन के लिए केंद्र सरकार की एक गारंटीड स्कीम है, जिसमें निवेश करने पर हर महीने 5000 रुपए तक पेंशन दिए जाने का प्रावधान किया गया है। यह स्कीम श्रमिक वर्ग को ध्यान में रखते हुए लायी गई थी। सरकार ने वित्त वर्ष 2015-16 में इस योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत अगर समय से आवेदन किया जाता है तो सब्सक्राइबर्स को अटल पेंशन पाने के लिए सिर्फ 210 रुपये महीने निवेश करना होगा।

अटल पेंशन खासकर ऐसे श्रमिकों के लिए है, जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। पेंशन का लाभ पाने के लिए 20 साल तक आवेदक को निवेश करना होगा।

Atal Pension Scheme complete detail

स्कीम के तहत आवेदन के लिए आवेद की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उदाहरण के तौर पर अगर अटल पेंशन स्कीम के तहत 5000 रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से कोई निवेश कर रहा है तो उसे सिर्फ 210 रुपए हर महीने निवेश करने होंगे, जो दिन प्रतिदिन के हिसाब से 7 रुपए का निवेश होगा। जबकि 1000 रुपये महीने की पेंशन पाने के लिए महीने में सिर्फ 42 रुपये निवेश करना होगा।

APY अकाउंट कैसे खुलवाएं?
अटल पेंशन योजना स्कीम का अकाउंट किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है। इसके लिए संबंधित बैंक में निवेशक का सेविंग अकाउंट होना जरूरी है। अकाउंट खुलने के बाद खातां संख्या या पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक अकाउंट नंबर देकर अटल पेंशन योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।

स्कीम के तहत निवेश जारी रखने के लिए हर महीने सेविंग बैंक अकाउंट या पोस्ट ऑफिस अकाउंट में आवश्यक बैलेंस रखना जरूरी है। ताकि समय पेंशन स्कीम के तहत धनराशि जमा की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+