निर्मला सीतारमण से पूछा- क्या 54 चीनी ऐप्स बैन होने से कारोबार पर पड़ा असर? जानिए वित्त मंत्री का जवाब
नई दिल्ली, 22 फरवरी। चीन के खिलाफ भारत की डिजिटल स्ट्राइक जारी है, बीते दिनों केंद्र सरकार ने 54 ऐप्स को बैन कर पड़ोसी देश को बड़ा झटका दिया था। मंगलवार को चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध के बारे में पूछे जाने पर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'ऐप्स बैन किए जाते हैं क्योंकि वे किसी न किसी तरह से देश की सुरक्षा के लिए हानिकारक पाए गए। हमने पहले भी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है, जैसा कि साल 2020 में किया गया। हालांकि आयातकों की आवश्यकता पर व्यापार जारी है।'

गौरतलब है कि भारत सरकार ने सरकार ने चीनियों पर शिकंजा कसने का प्लान बना लिया है। इसी महीने 14 फरवरी को भारत सरकार ने 54 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था, जिसमें एक मशहूर गेम भी शामिल था। इसके पीछे का कारण देश की सुरक्षा को खतरा बताया गया है। इससे पहले भारत ने टिकटॉक, वीचैट समेत 59 चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन किया था। उससे कुछ दिनों बाद ये कार्रवाई 118 अन्य चीनी ऐप्स पर की गई। चीनी ऐप्स शुरू से ही संदेह के घेरे में रहे हैं। इनकी निगरानी के बाद ये पाया गया कि ये भारतीय यूजर्स का डेटा कलेक्ट करते हैं। आशंका है कि वो उस डेटा को आगे किसी को बेच देते हैं।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन संकट पर भारत ने दिया दोस्त रूस का 'साथ' तो चीन ने कर दिया खेल, अलग-थलग हो पाएगा रूस?
इस मामले पर सवाल पूछे जाने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा गया कि क्या 54 चीनी ऐप्स बैन करने से दोनों देशों के बीच कारोबार पर असर पड़ेगा? इसके जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि उन्हीं ऐप्स पर प्रतिबंध लगाए गए हैं जो किसी न किसी तरह हानिकारक साबित हो रहे थे। निर्मला सीतारमण ने ये भी स्पष्ट कर दिया कि केंद्र सरकार के इस कदम से देश के आयातकों और निर्यातकों पर कोई असर नहीं पड़ा है। ऐसे प्रतिबंध पहली बार नहीं लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications