शेयर बाजार गिरा धड़ाम तो आसमान पर पहुंचीं सोने की कीमतें, 14 महीने में सबसे ज्‍यादा

नई दिल्ली। मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए अमंगलकारी रहा। शेयर बाजार में 1274 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई जिससे चंद सेकेंड्स के भीतर ही निवेशकों को 5 लाख करोड़ का नुकसान हो गया। एक ओर सेंसेक्स गिरा तो वहीं दूसरी ओर सोने की कीमतों में भारी उछाल दर्ज की गई और सोना 14 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने में 330 रुपए की तेजी के बाद दिल्ली में 99.9 फीसदी सोने की कीमत 31600 रुपए प्रति 10 ग्राम रही जबकि 99.5 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 31450 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

 शेयर बाजार धड़ाम, लेकिन चमका सोना

शेयर बाजार धड़ाम, लेकिन चमका सोना

शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच सोने में तेजी दर्ज की गई। सोने की कीमत में 330 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई और सोना अपने 14 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। 330 रुपए की बढ़ोतरी के साथ आज सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 31,600 रुपए रही। सोने की कीमत में आई इस बढ़ोतरी के पीछे ज्वैलर्स की मांग रही।

 इसलिए आई तेजी

इसलिए आई तेजी

शेयर बाजार में जहां गिरावट दर्ज की गई तो वहीं सोने में तेजी रही। इस तेजी की वजह स्थानीय बाजारों में बढ़ी मांग है। मैरिज सीजन की वजह से स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से सोने की मांग बढ़ी, जिसका असर इसकी कीमत में आई तेजी पर दिखा। वहीं निवेशकों के सोने में निवेश को सुरक्षित माना और कीमती धातुओं में निवेश किया।

 क्या रही आज की कीमत

क्या रही आज की कीमत

सोने में 330 रुपए की तेजी के बाद दिल्ली में 99.9 फीसदी सोने की कीमत 31600 रुपए प्रति 10 ग्राम रही जबकि 99.5 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 31450 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी 24800 रुपये प्रति इकाई पर टिकी रही। आपको बता दें कि विश्वभर के बाजारों में जारी गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। मंगलवार के दिन की शुरुआत सेंसेक्स में 1,274 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती गिरावट के साथ बेंचमार्क इंडेक्स में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन दलाल स्ट्रीट में बड़ी गिरावट जारी रही। इस भारी गिरावट के साथ ही सेंसेक्स 33,482 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी में 350 अंकों की गिरावट दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+