वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जन धन खातों को लेकर किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि जीरो बैलेंस खातों की संख्या में काफी कमी आई है। सितंबर 2014 में 76.81 फीसदी जीरो बैलेंस खाते थे, जो अगस्त 2017 तक घटकर सिर्फ 21.41 फीसदी हो गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जनवरी 2015 में 12.55 करोड़ खाते खोले गए थे, जिनकी संख्या 16 अगस्त 2017 तक बढ़कर 29.52 करोड़ हो गई है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जन धन खातों को लेकर किया बड़ा खुलासा

अरुण जेटली ने मोदी सरकार के 1 अरब- 1 अरब- 1 अरब विजन की भी बात की। इसे समझाते हुए वह बोले 1 अरब यूनीक आधार नंबर 1 अरब बैंक खातों और 1 अरब मोबाइल फोन के साथ लिंक हो जाएंगे। उन्होंने का जब ऐसा हो जाएगा, तो पूरा देश वित्तीय और डिजिटल मुख्यधारा का हिस्सा बन जाएगा।

प्रधानमंत्री जन धन योजना की तीसरी वर्षगांठ पर उन्होंने कहा कि जैसे जीएसटी ने एक टैक्स, एक बाजार, एक भारत बनाया है, वैसे ही प्रधानमंत्री जन धन योजना और जेएएम (जन धन, आधार और मोबाइल) रिवॉल्यूशन सभी भारतीयों को एक कॉमन फाइनेंशियल, इकोनॉमिक और डिजिटल स्पेस मुहैया कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+