अरुण जेटली ने बताया, Moody's ने क्यों बढ़ाई भारत की रेटिंग
रेटिंग देने वाली संस्था मूडीज ने भारत की रेटिंग बढ़ा दी है। इसे लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि 13 सालों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्थआ को मूडीज का अपग्रेड मिला है।
Recommended Video


नई दिल्ली। रेटिंग देने वाली संस्था मूडीज ने भारत की रेटिंग बढ़ा दी है। इसे लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि 13 सालों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्थआ को मूडीज का अपग्रेड मिला है। भारत की रेटिंग को पॉजिटव से स्थिर पर अपग्रेड किया गया है। ऐसा अपग्रेड सकारात्मक कदम उठाने के बाद अर्थव्यस्था को मिलता है। उन्होंने कहा कि यह पिछले कुछ वर्षों में हुए आर्थिक सुधारों का नतीजा है। जेटली के अनुसार सरकार ने देश में जो वित्तीय अनुशासन रखा और परिवर्तन लाए, उनकी वजह से यह सब हुआ है। जेटली बोले कि अर्थव्यस्था का डिजिटलीकरण, आधार की अनिवार्यता, बैंक रीकैपिटलाइजेशन, नोटबंदी और जीएसटी जैसे कदमों की वजह से अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत हुई है, जिसकी पुष्टि अब मूडीज की रेटिंग ने भी कर दी है।
अमेरिका की रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की क्रेडिट रेटिंग को सुधारा है, जिसके मुताबिक भारत अब BAA3 ग्रुप से उठकर BAA2 ग्रुप में आ गया है। मूडीज की इस रैंकिंग में सुधार भारत के द्वारा किए जा रहे आर्थिक और सांस्थानिक सुधारों के कारण हुआ है। इस रेटिंग में करीब 13 साल बाद बदलाव हुआ है, इससे पहले 2004 में भारत की रेटिंग BAA3 थी। इससे पहले साल 2015 में इंडिया को आउटलुक 'स्टेबल (स्थिर)' कहा गया था, लेकिन रेटिंग में सुधार पूरे 13 साल बाद हुआ है।
इस बारे में मूडीज ने बयान दिया है कि आर्थिक और सांस्थानिक सुधारों की दिशा में भारत लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण भविष्य में भारत में उच्च वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी, ऐसी उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, एजेंसी ने इंडिया को सावधान भी किया है कि सुधारों की वजह से कर्ज में तेज वृद्धि का जोखिम होगा, भले ही सुधार थोड़े नरम पड़ जाएं, लेकिन कर्ज का बोझ नहीं बढ़ना चाहिए।
क्या है इसका मतलब?
BAA3 रेटिंग का मतलब होता था कि सबसे कम निवेश वाली स्थिति का होना यानी अब मूडीज के अनुसार भारत में निवेश का माहौल सुधरा है. इसलिए रेटिंग को BAA3 से बढ़ाकर BAA2 कर दिया है।
अमित शाह ने दी बधाई
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी मूडीज़ की रेटिंग आने के बाद मोदी सरकार की तारीफ करते हुए tweet किया है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता और उनकी सरकार के काम के कारण लगातार सुधार हो रहा है, इससे पहले भारत ने ईज़ ऑफ डूइंग की रेटिंग में भी सुधार किया था।
-
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications