आज से खुल रहा है Aristo Bio Teck का IPO, जानिए सबकुछ

कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक और आईपीओ आज से बाजार में आने जा रहा है। Aristo Bio-Tech का आईपीओ आने जा रहा है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 13.05 करोड़ रुपए इकट्ठा करना चाहती है

aristo

Aristo Bio Teck IPO: आज से बाजार में Aristo Bio-Tech का आईपीओ आने जा रहा है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 13.05 करोड़ रुपए इकट्ठा करना चाहती है। कंपनी की ओर से 1812800 शेयर 72 रुपए के प्राइसबैंड पर इश्यू किया गया है। निवेशक 1600 शेयर पर अपनी बोली लगा सकते हैं। कंपनी के प्रोफाइल की बात करें तो यह एग्रो केमिकल कंपनी है। ऐसी कंपनियां बजट के समय काफी अच्छा प्रदर्शन करती हैं। अगले महीने आम बजट पेश हो सकता है लिहाजा माना जा रहा है कि यह शेयर भी लिस्ट होने के बाद अच्छा प्रदर्शन करे।

कंपनी का आईपीओ आज यानि 16 जनवरी से आ रहा है, यह सिर्फ तीन दिनों के लिए खुला रहेगा और 19 जनवरी को बंद हो जाएगा। तकरीबन 13.05 करोड़ रुपए के 1812800 शेयर कंपनी ने इश्यू किए हैं जिसपर लोग बोली लगा सकते हैं। आईपीओ की फेस वैल्यू 10 रुपए प्रति शेयर, जबकि आईपीओ बैंड 72 रुपए का है। यह एनएससी पर लिस्ट होगा। 24 जनवरी को यह आईपीओ लोगों को अलॉट हो जाएगा। जिन लोगों को शेयर अलॉट नहीं हुए उनके पैसे 25 जनवरी तक वापस आ जाएंगे। 27 जनवरी को यह आईपीओ मार्केट में लिस्ट हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+