क्या आप SBI अकाउंट होल्डर हैं तो पढ़ें ये खबर, 1 अप्रैल से नहीं चलेंगी ये चेकबुक

Recommended Video

    State bank of India में 31 march से नहीं चलेंगे इन 5 Banks के Cheque । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। अगर आपका खाता सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। दरअसल 1 अप्रैल 2018 से एसबीआई के सहयोगी बैंकों के चेकबुक अमान्य हो जाएंगे। यानी अगर आपके पास एसबीआई के पांच सहयोगी बैंक या फिर भारतीय महिला बैंक के पुराने चेकबुक हैं तो 31 मार्च के बाद वो अमान्य हो जाएंगे। एसबीआई ने इसे लेकर अपने ग्राहकों को पहले ही जानकारी दे दी है। खाताधारकों को बार-बार संदेश भेजकर बैंक ने उन्हें याद दिलाया है कि अगर उनके पास एसबीआई के सहयोगी बैंक या फिर महिला बैंक के चेकबुक हैं तो उसे फौरन बदलवा लें।

    1 अप्रैल से नहीं चलेंगे ये चेकबुक

    1 अप्रैल से नहीं चलेंगे ये चेकबुक

    एसबीआई ने साफ कर दिया है कि स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद और स्टेट बैंक ऑफ ट्रावनकोर के साथ-साथ भारतीय महिला बैंक के चेकबुक 31 मार्च तक की मान्य होंगे। 1 अप्रैल से इन चेकबुक से कोई लेन-देन नहीं किया जा सकेगा। एसबीआई ने ईमेल, एसएमएस और सोशल मीडिया के माध्यम से भी ऐसे ग्राहकों को सूचित किया है, जिसके पास सहयोगी बैंकों के चेकबुक हैं।

     रिजर्व बैंक ने दी थी राहत

    रिजर्व बैंक ने दी थी राहत

    पिछले साल 1 अप्रैल को एसबीआई के पांच सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक का विलय रिजर्व बैंक में हुआ था। जिसके बाद बैंक ने सभी ग्राहकों को अपना नया चेकबुक इश्यू करवाने को कहा। इसके लिए पहले 30 सितंबर तक की मियाद दी गई, जिसे बाद में रिजर्व बैंक ने बढ़ाकर पहले 31 दिसंबर और फिर बाद में 31 मार्च, 2018 कर दिया था। अब समयसीमा मे कोई बढ़तरी नहीं की गई है। यानी 31 मार्च के बाद एसबीआई में विलय होने वाले बैंकों के चेकबुक अमान्य हो जाएंगे।

    बदला IFSC कोड

    बदला IFSC कोड

    इतना ही नहीं SBI ने बड़े शहरों की कुछ ब्रांचों के नाम, ब्रांच कोड और आइएफएससी कोड भी बदल दिए हैं। एसबीआई ने करीब 1300 बैंक शाखाओं का आईएफएससी कोड भी बदल दिए है। ऐसे में अगर आप कहीं IFSC कोर्ड की जानकारी देते हैं तो पहले उसकी जांच जरूर कर लें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+