पुराना होते ही iPhone को जानबूझकर स्लो कर देता है एप्पल, बताया ये कारण
नई दिल्ली। क्या आपको भी लगता है कि आपका आईफोन स्लो हो गया है? उसमें अब पहले इतनी तेजी से प्रॉसेस नहीं होता है? तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, एप्पल ने खुद आपके आईफोन को स्लो किया है। सोमवार को फोन के प्रोसेसर की जांच करने वाली एक कंपनी, प्राइम लैब ने दावा किया था कि एप्पल ने अपने iPhone 6s और iPhone 7 के प्रासेस को स्लो किया है जिसके बाद एप्पल ने बुधवार को इस बात को स्वीकार किया। लेकिन आखिर एप्पल ने ऐसा क्यों किया?

इस कारण से किया आईफोन स्लो
एप्पल ने बुधवार को बताया कि उसने आईफोन में बैटरी की खपत को कम करने के लिए कुछ कदम उठाए हैं जिसकी वजह से फोन का प्रासेसर स्लो हो गया है। एप्पल ने कहा कि कंपनी ने ऐसा निर्णय इसलिए लिया है जिससे की आपका आईफोन अचानक से शटडाउन न हो जाए। एप्पल ने बताया कि प्रोसेसर ज्यादा बैटरी न खर्च करे इसलिए उसके प्रोसेसर को स्लो किया गया है।

आईफोन की लिथियम-लाइन बैटरी में है दिक्कत
एप्पल ने बताया कि यह दिक्कत सभी लिथियम-लाइन बैटरी के साथ है। यह बैटरी पुराने होने के साथ पावर सप्लाई में दिक्कत करती है जिसकी वजह से आईफोन के पुराने होने के साथ अचानक से शटडाउन होकर बंद होने का खतरा बढ़ जाता है। एप्पल ने बताया कि इस परेशानी से यूजर्स को बचाने के लिए उसने iPhone 6s और iPhone 7 के पुराने मॉडल को स्लो कर दिया है।

2016 में लॉन्च किया था स्लो करने वाला फीचर
एप्पल ने इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए 2016 में ही iPhone 6, iPhone 6s और iPhone SE के लिए एक ऐसा फीचर जारी किया था जो फोन के प्रोसेसर को बैटरी के हिसाब से तेज या स्लो कर सकता है। इस साल एप्पल ने यह फीचर और आईफोन 7 में भी शामिल किया था। इसी फीचर के तहत एप्पल ने आपके आईफोन प्रोसेसर को स्लो किया है।












Click it and Unblock the Notifications