कोरोना काल में एप्पल की 9 यूनिट चीन से भारत शिफ्ट हुईं, रविशंकर प्रसाद का दावा

कोरोना काल में एप्पल की 9 यूनिट चीन से भारत शिफ्ट हुईं, रविशंकर प्रसाद का दावा

बेंगलुरु। केंद्रीय आईटी और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि Apple बड़े पैमाने पर भारत में अपना करोबार ला रहा है। गुरुवार को आयोजित बेंगलुरु टेक समिट के 23 वें संस्करण के उद्घाटन सत्र में,रविशंकर ने दावा किय कि कोरोना काल में Apple की "नौ ऑपरेटिंग इकाइयां, घटक निर्माताओं के साथ, चीन से भारत में शिफ्ट हुईं"।

apple

आईटी मंत्री रविशंकर ने बंगलूरू प्रौद्योगिकी सम्मेलन में कहा कि कंपनियां विनिर्माण जगत वैकल्पिक स्थानों को देख रहा है। "मोबाइल विनिर्माण में तेजी लाने में भारी सफलता को देखते हुए, हम उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (PLI) के बड़े विचार के साथ आए। प्रसाद ने पहले कहा था कि सैमसंग, फॉक्सकॉन, राइजिंग स्टार, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन पीएलआई योजना के तहत आवेदन दाखिल कर रहे थे।

ravi

लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों ने लोगों को उनको उनके वर्किंग प्‍लेस से दूर रखा है, प्रौद्योगिकी क्षेत्र का लचीलापन दिखाई दे रहा था जो वर्क फ्राम हो सुनिश्चित करता था। उन्‍होंने कहा "लोगों में चुनौतियां सबसे अच्छा है, शायद यह भारत की तकनीक के लिए प्रासंगिक है। जब ग्राहकों या समय सीमा में मांग होती है, तो आपने देखा होगा कि सबसे अच्छा समाधान निकलता है।

रविशंकर ने कहा कि सरकार भारत को डाटा अर्थव्यवस्था के बहुत बड़े केंद्र के तौर पर डेवलेप करना चाहती है और बहुत जल्द डाटा सुरक्षा कानून को अंतिम रुप दिया जाएगा। रविशंकर ने कहा मैं डाटा अर्थव्यवस्था के बहुत बड़े केंद्र के तौर पर विकसित करना चाहता हूं। डाटा से डिजिटल अर्थव्यवस्था को बहुत गति मिलेगी। यह अंतरराष्ट्रीय बिजनेस को भी बढ़ाने में उपयोगी होगा। प्रसाद ने कहा कि भारत में बड़े पैमाने पर डाटा का सृजन होता है और मोबाइल फोन एवं आधार जैसी डिजिटल व्यवस्था से डाटा तैयार होता है। उन्‍होंने कर्नाटक की येदियुरप्‍पा सरकार को भी डाटा केन्‍द्र को विकसित करने का आह्ववान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+