iPhone 8 Launched: बेहतरीन कैमरा और वायरलेस चार्जिंग के साथ iPhone 8 लॉन्च, जानिए कीमत
आईफोन 8 की कीमत 649 डॉलर और आईफोन 8 प्लस 799 डॉलर की कीमत से शुरू होगी
नई दिल्ली। एप्पल ने आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन X लॉन्च कर दिया। ये अब तक के सबसे महंगे और एडवांस फीचर वाले स्मार्टफोन हैं। ऐप्पल पार्क में स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित इवेंट में कंपनी के सीईओ टिम कुक ने नए आईफोन पेश किए। iPhone 8 और iPhone 8 Plus के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे 64 जीबी और 256 जीबी।

iPhone X में कोई होम बटन नहीं
आईफोन 8 की कीमत 649 डॉलर और आईफोन 8 प्लस 799 डॉलर की कीमत से शुरू होगी। खास बात यह है कि iPhone X में कोई होम बटन नहीं। यह फेस आईडी फीचर से लैस होगा। भारतीय समयानुसार, ऐप्पल इवेंट मंगलवार रात 10.30 बजे शुरू हुआ। फोन लांचिंग से पहले ऐप्पल स्टोर को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया था। कंपनी प्रमुख टिम कुक ने अपने संबोधन में कंपनी संस्थापक स्टीव जॉब्स को याद किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी दिन नहीं गुजरा जिस दिन टिम मुझे याद नहीं आए।

कैमरे पर ज्यादा फोकस
कंपनी के CEO टिम कुक ने iPhone 8 को लॉन्च करते हुए कहा कि इस बार हमने कैमरा पर ज्यादा फोकस किया है। कैमरा के सेंसर से लेकर सॉफ्टवेयर तक सभी को इम्प्रूव किया गया है। साथ ही, पहली बार iPhone को वायरलैस चार्ज किया जा सकेगा। इन फोन की प्री-बुकिंग 15 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, डिलिवरी 22 सितंबर से की जाएगी।

एक साथ 3 मॉडल लॉन्च किए हैं
एपल ने इस बार iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X को लॉन्च किया है। ये पहला मौका है जब कंपनी ने एक साथ 3 मॉडल लॉन्च किए हैं। इससे पहले कंपनी ने 2 मॉडल लॉन्च करने की शुरुआत सितंबर, 2013 में iPhone 5S और iPhone 5C से की थी। हालांकि, मार्च 2016 में कंपनी ने एक साल में 3 वेरिएंट iPhone 6s, iPhone 6s Plus और iPhone SE को लॉन्च किया था। ये सभी अलग-अलग महीने में लॉन्च किए गए थे।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications