एप्पल के इन लेटेस्ट आईफोन में हो सकती है यह दिक्कत
नई दिल्ली। एप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस खरीदने वालों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, इन फोन को इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स ने इसमें हिसिंग यानी सांप जैसे आवाज़ आने की शिकायत की है। खबरों की मानें तो यह आवाज़ एप्पल के ए10 फ्यूज़न प्रोसेसर की हो सकती है।

क्या कहते हैं एप्पल के पूर्व पीआर
टेकचर्च के गैजेट राइटर डैरल इथरिंगटन, जो कि एप्पल के पूर्व पीआर रह चुके हैं, ने इस समस्या को पाया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि,'एप्पल बॉक्स से अभी-अभी नया ब्रांड डिवाइस आईफोन निकाला है और सांप जैसी आवाज वाली दिक्कत इसमें भी आ रही है।'
हालांकि, एप्पल ने अभी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन जब एप्पल केयर से इस बारे में शिकायत की गई तो इस नए आईफोन को रिप्लेस करने को कहा गया।
प्रोसेसर से भी हो सकती है आवाज
अंग्रेजी वेबसाइट वर्ज की मानें तो एप्पल के इन लेटेस्ट आईफोन्स में हिसिंग जैसे आवाज इसके प्रोसेसर से आ रही है। इसने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि संभवत: iPhone 7 और iPhone 7 Plus की शुरुआती खेप के फोन में ही इस तरह की दिक्कत हो।
समस्या का कोई हल नहीं
जबकि इस मुद्दे पर एक अन्य वेबसाइट लाइफहैकर ने भी रिपोर्ट पेश की है। उसने लिखा है कि एप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में इस तरह की समस्या को सुलझाने का कोई ठोस तरीका अब तक पता नहीं लग पाया है।
रिप्लेस करने में है भलाई
ये दोनों फोन पूरी तरह से सील पैक हैं इसलिए इनको रिप्लेस कर लेने में ही भलाई है। आईफोन के इन लेटेस्ट वर्जन की सप्लाई को अभी सीमित रखा गया है इसलिए जो लोग इसे रिप्लेस करेंगे उन्हें नया फोन मिलने में कुछ वक्त लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications