एप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस ने एंड्रॉयड से उधार लिए हैं ये पांच फीचर
नई दिल्ली। एप्पल ने आईफोन7 को कल लॉन्च कर दिया। दुनिया के सबसे लोकप्रिय फोन एप्पल ने अपने इस नए वर्शन में कई नए फीचर जोड़े हैं। हालांकि, इनमें से कई फीचर एंड्रायड प्लेटफॉर्म पर आधारित कई स्मार्टफोन्स में पहले ही दिए जा चुके हैं।

डुअल कैमरा
एप्पलन ने अपने नए आईफोन में डुअल कैमरा पर ध्यान आकर्षित करने की पूरी कोशिश की है। लेकिन यह कोई यूनीक फीचर नहीं है। एचटीसी ने अपने स्मार्टफोन एचटीसी एम8 में 2014 में ही यह फीचर दे दिया था। यहां तक कि अब हम 10 हज़ार रुपए की कीमत वाले ज़ोलो ब्लैक स्मार्टफोन में भी डुअल कैमरा पाएंगे।
अगर आप डुअल कैमरा सेटअप को ज्यादा प्रीमियम आॅफर के रूप में लेना चाहते हैं तो आपके लिए एलजी5 फोन है, जो कि आईफोन7 प्लस के मुकाबले लगभग आधी कीमत में ही मिल जाता है। हुवाई पी9 भी कुछ ऐसा ही स्मार्टफोन है।
वाटरप्रूफ डिज़ायन
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में आईपी67 प्रमाणित कोटिंग है जो कि मोबाइल को पानी और धूल से बचाती है। एप्पल ने अपने फोन में यह फीचर अब जोड़ा है, जबकि सोनी ने एक्सपीरिया जेड में 4 साल पहले ही इस फीचर को दिया था। सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एस7 और एस7 एज में यह फीचर देता है और वह भी न्यूनतम कीमतों पर।

हाई रेजॉल्यूशन कैमरा
आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में पिछले साल एप्पल ने फ्रंट 5 मेगापिक्सल कैमरा अपग्रेड किया था। अब एप्पल ने अपने नए फ्रंट फेसिंग कैमरे को 7 मेगापिक्सल सेंसर के साथ उतारा है। जबकि हम आसानी से 15 हजार रुपए सेगमेंट के स्मार्टफोन्स में आसानी से 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा तक पा सकते हैं।
अगर आप यह सोचते हैं कि मिड रेंज एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के कैमरे एप्पल के आईफोन7 के कैमरे को टक्कर नहीं दे पाएंगे तो आपको जिओनी एस6एस या ओप्पो एफ1एस स्मार्टफोन जरूर इस्तेमाल करने चाहिए। ये दोनों स्मार्टफोन अपनी क्लास में बेस्ट फ्रंट कैमरा क्वॉलिटी देते हैं।
3.5 एमएम जैक को हटाया
एप्पल ने बेहतर आॅडियो आउटपुट के लिए हल्का पोर्ट इस्तेमाल करने की सोची और इसलिए उसने 3.5एमएम जैक को हटाने का फैसला लिया। जबकि ली इको ली2 और लीमैक्स2 स्मार्टफोन में यह सुविधा पहले से ही मौजूद है।
इन दोनों में यूएसबी टाइप सी पोर्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही ली इको हाई क्वॉलिटी यूएसबबी टाइप सी हेडफोन भी दे रहा है, जो कि एप्पल अब आईफोन7 और आईफोन 7प्लस में देने जा रहा है।
स्टीरियो स्पीकर
आईफोन7 और आईफोन 7प्लस में स्टीरियो स्पीकर आउटपुट दिया गया है और इसके लिए बॉटम स्पीकर और इयरपीस स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है। इससे यूजर्स को तेज आवाज का आउटपुट मिलेगा। जबकि हम ऐसे कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन देख चुके हैं जो कि पहले से ही स्टीरियो स्पीकर का इस्तेमाल करते आए हैं।
एचटीसी ने डुअल स्पीकर का ट्रेंड शुरू किया और तीन साल पहले एचटीसी वन एम7 मोबाइल फोन में इस फीचर को दिया। यहां तक कि लेनेवो और मोटोरोला भी अपने मिड रेंज स्मार्टफोन्स में स्टीरियो स्पीकर का फीचर देते हैं।
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?












Click it and Unblock the Notifications