ये हैं i Phone 7 और 7 प्लस की 7 खूबियां
नई दिल्ली। Apple I phone 7 और I phone 7 प्लस 7 सितंबर को लॉन्च करेगा।
आमतौर पर एप्पल के किसी भी डिवाइस का लॉन्च बहुत ही गोपनीय होता है लेकन आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस, संभावित तौर पर अब तक के सबसे ज्यादा लीक आईफोन्स में से एक है।
एप्पल के आईफोन के इस संस्करण में अब तक जो जानकारियां लीक हुई हैं वो हम आपको बता रहे हैं।

1- खबरों के मुताबिक नए iPhone7 में 3.5MM का ऑडियो जैक नहीं होगा. इस कारण नया आईफोन और भी ज्यादा स्लिम होगा।
नहीं होगा ऑडियो जैक
2-नए iPhone7 वायरलैस हेडफोन्स लेना जरूरी होगा. जो ब्लूटूथ से कनेक्ट होगा।
3- iPhone7 में डुअल लेंस कैमरा होने की बात कही जा रही है. खबरों के मुताबिक नए आईफोन का एक वेरिएंट सिंगल लेंस और दूसरा डुअल लेंस कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है
।

इसके जरिए जुड़ेगा स्मार्ट की बोर्ड
4-iPhone7 स्मार्ट कनेक्टर के साथ लॉन्च किया जा सकता है. ये सबसे पहले iPad-Pro में इंट्रोड्यूस किया गया था. इसके जरिए स्मार्ट की-बोर्ड कनेक्ट हो सकता है।
5- खबरों के मुताबिक iPhone7 में 2GB रैम दी जा सकती है जबकि iPhone7 प्लस में 3जीबी रैम मिल सकती है।
HD डिस्पले संभव
6- iPhone7 में 4.7 इंच फुल HD डिस्पले संभव है, वहीं iPhone7 प्लस में 5.5 इंच का QHD डिस्पले दिया जा सकता है।
7-बेहतर फोटोग्राफी के लिए iPhone7 में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन फीचर दिए जाने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications