Make In India का जलवा, भारत में दोगुना हुआ iPhone का उत्पादन, Apple ने घटाई चीन पर अपनी निर्भरता
मेक इन इंडिया का असर स्मार्टफोन असेंबलिंग सेक्टर में दिखने लगा है। पिछले एक साल में भारत में 14 अरब डॉलर के ऐपल आईफोन असेंबल किए गए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ये पिछले एक साल की तुलना में दोगुना है।
रिपोर्ट में इस मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बताया गया है कि ऐपल अब अपने 7 में से 1 आईफोन भारत में असेंबल कर रहा है। हालांकि, अभी ऐपल अभी भी भारत में सिर्फ साधारण मॉडल ही बना रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐपल के साधारण मॉडल जैसे कि आईफोन-12 से लेकर अभी वर्तमान में सबसे लेटेस्ट आईफोन-15 के सामान्य मॉडल भारत में बन रहे हैं जबकि इनके प्रो और प्रो मैक्स मॉडल चीन में ही बन रहे हैं।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि फॉक्सकॉन ने लगभग 67 प्रतिशत जबकि पेगाट्रॉन कॉर्प ने लगभग 17 प्रतिशत भारत निर्मित आईफोन बनाए। कर्नाटक में विस्ट्रॉन कॉर्प का प्लांट, जिसे टाटा ग्रुप ने पिछले साल खरीद लिया था, ने बाकी के आईफोन का निर्माण किया है।
भारत में कैसे बढ़ी ऐपल की रफ्तार?
चीन और अमेरिका के बीच हाल के कुछ वर्षों में तनाव काफी बढ़ गया है। यही वजह है कि ऐपल चीन पर इतना निर्भर नहीं रहना चाहता। यही वजह है कि ऐपल चीन से परे अपनी सप्लाई चेन में विविधता लाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल अभी भी चीन दुनिया में सबसे बड़ा आईफोन बनाने वाला केंद्र बना हुआ है।
पेगाट्रॉन कॉर्प खरीदेगी टाटा ग्रुप
रॉयटर्स ने सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि पेगाट्रॉन तमिलनाडु में चेन्नई के पास स्थित अपना एकमात्र आईफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का कंट्रोल टाटा ग्रुप को सौंपने के लिए बातचीत कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह सौदा ऐपल की मंजूरी से हो रहा है। सौदे की शर्तों के अनुसार, टाटा ग्रुप और पेगाट्रॉन एक ज्वाईंट वेंचर बनाएंगे।
भारत का दिग्गज कारोबारी ग्रुप टाटा तमिलनाडु के होसुर में एक और प्लांट भी बना रहा है, जिसमें पेगाट्रॉन इसके संयुक्त उद्यम भागीदार के रूप में उभरने की संभावना है।
भारत में और स्टोर खोलेगी ऐपल
ऐपल भारत में और स्टोर खोलने पर काम कर रहा है। इससे पहले ऐपल ने 2023 में नई दिल्ली और मुंबई में दो स्टोर खोले थे। जानकारी के मुताबिक अगले कुछ सालों में ऐपल भारत में तीन और स्टोर खोल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications