Anant Ambani-Radhika Merchant's Wedding: अनंत-राधिका जामनगर में लेंगे 7 फेरे! रणबीर-आलिया भी पहुंचे फार्महाउस
Anant Ambani-Radhika Merchant's wedding: भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के तगड़े रईसों में शामिल अनिल अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की घड़ी नजदीक आ गई है।

सोशल मीडिया पर एक कार्ड वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक अनंत अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ अगले महीने शादी करने वाले हैं और ये शादी गुजरात के जामनगर में होगी। जहां पर 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन होगा, जिसमें कई फिल्मी सितारे भी धूम मचाएंगे।
तो वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आकाश अंबानी (अनंत के बड़े भाई) के साथ जामनगर के फार्महाउस के कॉरिडोर में घूमते नजर आ रहे हैं।
अनंत-राधिका की शादी में नाचेंगे रणबीर-आलिया!
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि दोनों सितारे अनंत के मैरिज फंक्शन में परफार्म करने वाले हैं और इसी वजह से डांस प्रैक्टिस के लिए जामनगर पहुंचे हैं। वीडियो में आकाश को सफेद टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है तो वहीं रणबीर-आलिया भी कैजुएल लुक में हैं और उनके हाथ में ग्लासेज हैं।
साथ ही इस वीडियो में आपको गुजराती व्यंजनों का स्टॉल भी देखने को मिल रहा है, कहा जा रहा है कि इस साल की सबसे बड़ी इस ग्रैंड शादी में पूरा बॉलीवुड पहुंचने वाला है। इस शादी में गुजराती परंपराओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
अनंत-राधिका हैं बचपन के साथी
मालूम हो कि पिछले साल जनवरी के महीने में अनंत ने अपनी बचपन की साथी राधिका मर्चेंट के हाथों में अपने प्यार की रिंग पहनाई थी। ये सगाई पूरे पारंपरिक अंदाज में अंबानी हाउस में हुई थी, जिसमें बॉलीवुड, खेल जगत औऱ बिजनेस जगत की चर्चित हस्तियों ने शिरकत की थी।
बिजनेस टाइकून वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं राधिका
गौरतलब है कि कि राधिका मर्चेंट बिजनेस टाइकून वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं और अनंत की बचपन की दोस्त हैं। सादगी पसंद और अनंत से बेइंतहा मोहब्बत करने वाली राधिका बहुत बढ़िया क्लासिकल डांसर भी हैं।
एनिमल वेलफेयर के लिए काम करती हैं राधिका
राधिका ने अपनी पूरी पढ़ाई न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से की हैं और वो एनिमल वेलफेयर के लिए काम करती हैं, जबकि मुकेश अंबानी के छोटे पुत्र अनंत अंबानी 'रिलायंस ओ2सी' के डायरेक्टर हैं और वो Jio Platforms के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं।
अंबानी फैमिली ने नहीं दी अभी तक कोई जानकारी
राधिका को नीता अंबानी अपनी बच्ची की ही तरह मानती हैं और इसी वजह से वो अंबानी के हर इवेंट और कार्यक्रम में नजर आती हैं। फिलहाल दोनों की शादी को लेकर अंबानी परिवार की ओर से फिलहाल तो कुछ नहीं कहा गया है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही अंबानी फैमिली इस बारे में कोई अधिकारिक नोट जारी करेगी।












Click it and Unblock the Notifications