Anant Ambani Net Worth: 250 मुर्गियों को दोगुनी कीमत पर खरीदने वाले अनंत कितने अमीर? पिता से क्या मिला?
Anant Ambani Net Worth: अनंत अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं, जो भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति माने जाते हैं। हाल ही में, अनंत ने 140 किलोमीटर की पदयात्रा की, जिसमें उन्होंने 250 मुर्गियों को बूचड़खाने जाने से बचाकर उन्हें आजाद किया। दोगुनी कीमत देकर अनंत ने मुर्गियों को खरीदकर जीवनदान दिया।
अनंत की इस दरियादिली की खूब चर्चा हो रही है। 10 अप्रैल को अनंत अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में मनाने वाले हैं। इसी के साथ लोगों के मन में सवाल उठा कि आखिर अनंत अंबानी की खुद की नेट वर्थ कितनी है? जहां से भी गुजरते हैं, सबकुछ खरीद लेते हैं, आइए जानते हैं...

Anant Ambani Net Worth: अनंत अंबानी की कुल संपत्ति कितनी है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी की कुल संपत्ति 40 बिलियन डॉलर (करीब 3.3 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है। यह संपत्ति उन्हें मुख्य रूप से अपने पिता मुकेश अंबानी से विरासत में मिली है। अनंत, रिलायंस इंडस्ट्रीज में प्रमुख भूमिका निभाते हैं और रिलायंस न्यू एनर्जी के निदेशक भी हैं।
कैसे बनती है अनंत अंबानी की संपत्ति?
अनंत अंबानी की संपत्ति में कई कारक योगदान देते हैं।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी: रिलायंस इंडस्ट्रीज का वार्षिक मुनाफा ही 9.5 बिलियन डॉलर से अधिक होता है।
- हरित ऊर्जा क्षेत्र (Green Energy Sector) में निवेश : अनंत रिलायंस के ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य 2035 तक कार्बन न्यूट्रल बनना है।
- जियो प्लेटफॉर्म्स: यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है, जिसका मूल्य 107 बिलियन डॉलर आंका गया है।
- मुंबई इंडियंस: अनंत आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक, मुंबई इंडियंस के मालिक भी हैं।
Anant Ambani Luxury Life: लग्जरी और संपत्ति की दुनिया में अंबानी परिवार
अंबानी परिवार एंटीलिया में रहता है, जो दुनिया का दूसरा सबसे महंगा निजी घर है। इसकी कीमत लगभग 1.6 बिलियन पाउंड बताई जाती है।
पिछले साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को भारत की 'सबसे बड़ी शादी' कहा गया। इसमें दुनिया की कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया, जिनमें मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, किम कार्दशियन, डेविड बेकहम जैसे नाम शामिल थे।
वन्यजीव संरक्षण में भी आगे हैं अनंत
अनंत अंबानी सिर्फ बिजनेस ही नहीं बल्कि वन्यजीव संरक्षण में भी रुचि रखते हैं। उनका ड्रीम प्रोजेक्ट 'वनतारा' एक वन्यजीव बचाव केंद्र है, जहां 2000 से ज्यादा प्रजातियों के करीब 1.5 लाख लुप्तप्राय जानवरों को बचाया गया है। हाल ही में, भारत सरकार ने उन्हें 'प्राणी मित्र राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया।
अनंत अंबानी की नेट वर्थ अरबों डॉलर में है, लेकिन उनके शौक, जीवनशैली और समाजसेवा उन्हें अलग बनाते हैं। चाहे बिजनेस हो या वन्यजीव संरक्षण, अनंत अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उनके पिता मुकेश अंबानी की तरह, वे भी एक बड़े बिजनेसमैन और समाजसेवी के रूप में उभर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications