Amul Price Hike: जीएसटी का साइडइफेक्ट, महंगा हुआ Amul दही, लस्सी, छाछ सब, यहां पढ़ें नया रेट
Amul Price Hike: जीएसटी का साइडइफेक्ट, आज से महंगा हुआ Amul दही, लस्सी, छाछ सब, यहां पढ़ें नया रेट
नई दिल्ली। सरकार ने जीएसटी में बढ़ोतरी का फैसला कर आम जनता को महंगाई के बोझ तले दबा दिया है। जीएसटी काउंसिल ने पैकेट वाले खाद्य उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाते हुए उसपर 5 फीसदी जीएसटी लगाने का फैसला किया, जिसके बाद से अब उसका साइड एफेक्ट दिखने लगा है। 18 जुलाई से जीएसटी की नई दरें लागू हुई तो उसके बाद अब महंगाई का असर आम जनता तक पहुंचने लगा है। आज से अमूल ने अपने मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट्स के दाम में बढ़ोतरी कर दिया है। हालांकि अभी दूध के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं, लेकिन कंपनी का कहना है कि जल्द ही इसमें भी बड़ोतरी की जा सकती है।
Recommended Video

महंगा हुआ अमूल का दूध-दही
अमूल ने फ्लेवर दूध, दही, छाछ, लस्सी के दाम में बढ़ोतरी का फैसला किया है। आज से यानी 19 जुलाई से अमूल की दही और लस्सी, छाछ महंगी हो गई है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही अमूल अपने दूध के दाम में भी बढ़ोतरी कर सकता है। सोमवार से ही कंपनी नई दरों को लागू कर दिया है।

क्या है नई दरें
दिल्ली, एनसीआर की बात करें तो अब आपको अमूल की 200 ग्राम वाली दही 16 रुपए के बजाए 17 रुपए में मिलेगी। वहीं 400 ग्राम वाले दही के पैकेट की कीमत 30 रुपए की जगह 32 रुपए हो गई है। जबकि 1 किलो वाले दही के लिए आपको 65 के बजाए 69 रुपए चुकाने होंगे। इसी तरह से छाछ अब आपको 10 रुपए के बजाए 11 रुपए में मिलेगा। इसी तरह से अमूल फ्लेवर्ड मिल्क की बोतल 20 के बजाए 22 रुपए की मिलेगी। वहीं मट्ठा 12 रुपए की जगह 13 रुपए का हो गया है।

5 फीसदी जीएसटी का असर
आपको बता दें कि 18 जुलाई से सरकार ने रोजमर्रा की जरूरत की चीजों को जीएसटी के दायरे में ले आए तो वहीं कई चीजों पर जीएसटी में बढ़ोतरी कर दी गई। जीएसटी काउंसिल ने पैक्ड दही, लस्सी, पनीर, शहद, मछली, सूखा सोयाबीन, ड्राई मखाना , मटर जैसे फूड प्रोडक्ट पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने का पैसला किया। इसके अलावा गेंहू, आटा, अनाज पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगाई गई। इसके अलावा कई चीजों पर जीएसटी की बढ़ोतरी की गई है।
गुड न्यूज: एक ही झटके में धड़ाम हो गए कुकिंग ऑयल के रेट, अडानी ग्रुप ने लिया बड़ा फैसला












Click it and Unblock the Notifications