Gold and Silver Price: अमेरिका में महंगाई की चिंता के बीच जानिए क्या है सोने-चांदी का भाव

Gold and Silver Price: अमेरिका में महंगाई लगातार चिंता का विषय बनी हुई है, जिसका असर दुनियाभर के बाजारों में देखने को मिल रहा है। महंगाई के आंकड़ों का असर गोल्ड के दाम पर भी देखने को मिल रहा है।

एमसीएक्स पर मंगलवार को गोल्ड का दाम प्रति 10 ग्राम 58800 रुपए था जोकि इंट्राडे पर 58779 रुपए तक पहुंच गया था। लखनऊ के बाजार में अगर आज गोल्ड के दाम की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम का दाम 60565 रुपए है, जबकि चांदी का दाम 73000 हजार रुपए प्रति किलोग्राम हैं।

gold

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यह 19922.80 प्रति ट्रॉय आउंस (31.1035 ग्राम) पहुंच गया था। वहीं चांदी के दाम 70050 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे। दाम में 22.80 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस का उछाल देखने को मिला था।

अमेरिकी महंगाई का असर
शेरखान के असोसिएट वीपी प्रवीन सिंह का कहना है कि जुलाई में अमेरिकी सीपीआई महंगाई दर सामने आई है। जिसमे सीपीआई महंगाई दर में 0.20 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

हेडलाइन सीपीआई महंगाई दर में भी0.20 फीसदी की बढ़त हुई है। वार्षिक हेडलाइन सीपीआई महंगाई दर में भी 3.20 फीसदी रही है। आने वाले दिनों में हाउसिंग कंमोनेंट और किराए में गिरावट देखने को मिल सकती है।

गोल्ड-सिल्वर के दाम
वहीं गुरुवार की बात करें तो गोल्ड के दाम में 0.13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और इसके दाम 1912.06 रुपए तक पहुंच गए थे। 10 अगस्त को बाजार बंद होने पर गोल्ड के दाम 58853 रुपए प्रति 10 ग्राम तौ चांदी के दाम 69981 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे।

देश के मुख्य शहरों में दाम
दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो इसकी कीमत 54700 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 54700, कोलकाता में 54550 , चेन्नई में 54850 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की बात करें तो दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी का दाम 73000, मुंबई में 73000, कोलकाता में 73000, चेन्नई में 76200 रुपए प्रति किलोग्राम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+