Amazon and Shoppers Stop Deal: ऑफलाइन सेल के लिए अमेजन और शॉपर्स स्टॉप में हुई डील
नई दिल्ली। अमेजन की सेल शुरू होने से ठीक पहले ही इस दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने शॉपर्स स्टॉप के साथ डील की है। इस डील के तहत शॉपर्स स्टॉप के प्रोडक्ट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया पर बिकेंगे। साथ ही, शॉपर्स स्टॉप पर अमेजन इंडिया के प्रोडक्ट बिकेंगे, जिससे अमेजन को कुछ नए ग्राहक भी मिलेंगे।

अमेजन इंडिया के फैशन डिवीजन के प्रमुख अरुण सर देशमुख ने कहा कि शॉपर्स स्टॉप अमेजन इंडिया पर करीब 500 ब्रांड बेचेगा। उन्होंने बताया कि अमेजन शॉपर्स स्टॉप में एक एक्सपीरियंस जोन बनाएगा। शॉपर्स स्टॉप के करीब 250 स्टोर हैं। आपको बता दें कि अभी फ्लिपकार्ट के मालिकाना हक वाली ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा और जैबोंग फैशन में सबसे आगे हैं। अमेजन भी फैशन की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी है।
पिछले 18 महीनों में अमेजन इंडिया करीब 200 ब्रांड लाई है। इस साल के शुरुआती 6 महीनों में अमेजन का फैशन बिजनेस करीब 90 फीसदी बढ़ा है। अमेजन ने ग्रुरुग्राम में करीब 44 हजार स्क्ववायर फुट में अपना एक फैशन स्टूडियो भी खोला है। फेस्टिव सीजन सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक आइटम के बाद फैशन प्रोडक्ट की ही सबसे अधिक मांग है।












Click it and Unblock the Notifications