आखिर सरकार के इस कानून के खिलाफ क्यों अमेजन, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स ने खोला मोर्चा

सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धूम्रपान के सीन को लेकर नया नियम जारी किया, सरकार के इस नियम के खिलाफ तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मोर्चा खोल दिया है।

ott

जिस तरह से भारत में ओटीटी पर तंबाकू की चेतावनी देने को लेकर सरकार ने नया नियम बनाया है उसका नेटफ्लिक्स, अमेजन, डिज्नी ने विरोध किया है। इन दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का कहना है कि इससे कंटेंट क्रिएटर्स की अभिव्यक्ति की आजादी को धक्का लगेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने तंबाकू निषेध अभियान के तहत पिछले महीने सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया था कि वह स्मोकिंग के सीन वाले कंटेंट पर तीन महीनों के भीतर चेतावनी को दिखाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कहा गया है कि 50 सेकेंड का तंबाकू निषेध ऑडियो-वीडियो भी दिखाएं, इसे कार्यक्रम की शुरुआत और अंत में दिखाया जाए।

रिपोर्ट के अनुसार नेटफ्लिक्स, अमेजन, डिज्नी और जियो सिनेमा के बीच हाल ही में इसको लेकर निजी चर्चा हुई थी और इसको लेकर कानूनी चुनौतियों पर बातचीत हुई। इन कंपनियों के एग्जेक्युटिव्स का मानना है कि भारत और हॉलीवुड के लाखों घंटों के कंटेंट को एडिट करने में बहुत समय लगेगा।

इंटरनेट एंड मोबाइल असोसिएशन ऑफ इंडिया का कहना है कि कई भाषाओं में इन प्लेटफॉर्म पर कंटेंट बहुत ज्यादा है, लिहाजा यह असंभव है कि हर वीडियो में इस चेतावनी को डाला जा सके। IAMAI ने स्वास्थअय मंत्रालय से कहा है कि वह अपने नियमों पर विचार करे। सर्वे में कहा गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शक धूम्रपान के चित्रण के प्रति उदासीन हैं।

वहीं दूसरी तरफ एक्टिविस्ट ने भारत सरकार के फैसले का स्वागत किया है, उनका कहना है कि इससे धूम्रपान को बढ़ावा नहीं मिलेगा, हर साल धूम्रपान से 13 लाख लोगो की मौत होती है, लिहाजा यह स्वागत योग्य कदम है।

कंपनियों का मानना है कि वीडियो की शुरुआत में जो तंबाकू उत्पाद को लेकर चेतावनी दिखाई जाती है वह कहीं ज्यादा कारगर और प्रभावी है। गौर करने वाली बात है धूम्रपान, मदिरापान आदि को लेकर सभी टीवी और बड़े पर्दे पर चेतावनी दिखाना अनिवार्य है। लेकिन इससे पहले ओटीटी पर ऐसी बाध्यता नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+