अमेजन ने गलती से 1 लाख का एसी 6000 में बेचा, ग्राहकों ने गड़बड़ी का उठाया फायदा
नई दिल्ली, जुलाई 05: ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन एक ऐसी गलती कर बैठा जिससे उसे लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। एक गड़बड़ी के चलते अमेजन ने तोशिबा के एक एयर कंडीशनर (एसी) पर 94 परसेंट का डिस्काउंट दे दिया। लगभग एक लाख रुपए की कीमत वाली एसी अमेजन पर लगभग 6 हजार रुपए में बिक रही थी। जिसका फायदा उठाते हुए गई ग्राहकों ने खरीदारी कर ली। हालांकि यह साफ नहीं है कि उन्हें उस कीमत में एसी मिला कि नहीं।

90,800 रुपए का डिस्काउंट
अमेजन पर सोमवार को जापानी कंपनी तोशिबा के 1.8 टन 5-स्टार इन्वर्टर एयर कंडीशनर लिस्ट किया गया। कंपनी ने इसकी मूल कीमत 96,700 रुपए की बजाए करीब 94 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ मात्र 5900 रुपए में लिस्ट कर दिया। वेबसाइट पर इसे ऑफर में 278 रुपए की मासिक किस्त पर दिखाया गया है। इस दौरान कई ग्राहकों ने इस गलती को नोटिस किया और मौके का फायदा उठाते हुए खरीदारी कर डाली। दरअसल अमेजन लिस्टिंग में एयर कंडीशनर की मूल कीमत पर 90,800 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा था।
Recommended Video

बाद में 20 फीसदी का डिस्काउंड मिला इस एसी पर
भूल सुधार के बाद अमेजन ने अब उसी तोशिबा 1.8 टन 5-स्टार इन्वर्टर, 59,490 रुपए में लिस्टेड किया है। इस मॉडल के व्हाइट वेरिएंट को 2800 रुपए की ईएमआई के साथ मूल कीमत से 20 प्रतिशत की छूट पर लिस्टेड किया है। कंपनी के अनुसार इस इन्वर्टर एसी में कई खासियतें दी गई हैं। साथ ही तोशिबा एसी की कंप्रेसर, पीसीबी, सेंसर, मोटर्स और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स पर 9 साल की अतिरिक्त वारंटी के साथ 1 साल की व्यापक वारंटी दी जा रही है।

अमेजन पर पहले भी हो चुकी है ऐसी गलती
इससे पहले 2019 की सेल के दौरान अमेजन ने सोनी, फुजीफिल्म और कैनन जैसे 9 लाख रुपए वाले हाई-एंड डीएसएलआर कैमरा 6500 रुपए में लिस्टेड कर दिए थे। जिसके बाद अमेजन पर कैमरा उत्पादों को खरीदने वाले लोगों की बाढ़ आ गई। ग्राहकों ने इस गड़बड़ी का फायदा उठाते हुए ये सामान खरीद लिए थे। हालांकि कंपनी ने बात में अपनी इस भूल को सुधार लिया था।












Click it and Unblock the Notifications