Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जल्द शुरू हो रही है अमेजन की Great Indian Sale, इन सामानों पर मिलेगी 80 फीसदी तक की छूट

नई दिल्ली। अमेजन (Amazon) आए दिन अपने ग्राहकों को भारी छूट देता रहता है। इसी तरह अब एक बार फिर आप अमेजन पर भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं। 19 जनवरी से अमेजन ग्रेट इंडियन सेल (Great Indian Sale) शुरू होने वाली है। इस सेल में स्मार्टफोन, किचन, फैशन, ब्यूटी सहित कई सामानों पर छूट मिलेगी। जो लोग प्राइम मेंबर्स हैं वो एक दिन पहले यानी 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से हिस्सा ले सकेंगे।

Amazon, Amazon Great Indian Sale, Amazon Prime, Tech news, delhi, discount, shopping, huge discount, oneline shopping, अमेजन, अमेजन ग्रेट इंडियन सेल, डिस्काउंट, भारी छूट, शॉपिंग, ऑनलाइन शॉपिंग

सामान पर छूट के साथ-साथ और भी कई तरह के फायदे आपको यहां मिलेंगे। जैसे अगर आप एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करते हैं तो 10 फीसदी की अडिशनल छूट भी मिलेगी। इसी तरह रेफ्रिजेरेटर की खरीद पर येस बैंक और इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड से और होम अप्लायंस की खरीद पर एचएसबीसी के कार्ड से 10 फीसदी की छूट मिलेगी। इस ऑफर के तहत स्मार्टफोन पर 40 फीसदी तक की छूट मिलेगी। 833 रुपये प्रति माह की शुरुआती ईएमआई पर फोन लिया जा सकता है।

इस सेल में लैपटॉप खरीदने पर 35 हजार रुपये और कैमरे खरीदने पर 10 हजार रुपये की छूट मिलेगी। यहां आप 299 रुपये की शुरुआती कीमत पर हेडफोन्स और स्पीकर भी खरीद सकते हैं। फिटनेस बैंड्स और स्मार्टवॉच पर 60 फीसदी की छूट मिलेगी, जबकि फैशन ब्यूटी पर 80 फीसदी की छूट मिलेगी। बेहतरीन ब्रांड के फुटवियर, गोल्ड-डायमंड ज्वैलरी, कपड़ों के बैग और लगेज पर 80 फीसदी की छूट मिलेगी। स्मार्ट और एचडी टेलीविजन पर 60 फीसदी की छूट मिलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+