Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

AmazonFestiveYatra के साथ हुई ग्रेट इंडिया फेस्टिवल की शुरुआत, अमेजन ने की "हाउस ऑन व्हील्स" की अनूठी पहल

नई दिल्ली। अमेजन ने अपने सबसे बड़े फेस्टिवल सेल 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' का ऐलान कर दिया है। ये सेल 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगी। इस फेस्टिव सेल में स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम, होम अप्लायंसेज समेत लाखों प्रोड्क्ट्स होंगे,जो देशभर में उपलब्ध होंगे। नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी आदि को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

AmazonFestiveYatra के साथ शुरू हुई ग्रेट इंडिया फेस्टिवल की शुरुआत

अमेजन के इस ग्रेट इंडिया फेस्टिवल की शुरुआत आज दिल्ली में अमेजन फेस्टिव यात्रा के साथ शुरू हुई। इसका आयोजन दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया। यह एक नया प्रयोग है जिसमें भारत के चुनिंदा और बेहतरीन 600 से ज्यादा प्रोडक्ट्स को "हाउस ऑन व्हील्स" के जरिये एक बढ़िया प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। इसके जरिये बड़े ब्रांड के अलावा भारत के लघु और मध्यम वर्ग के उद्यमियों और स्टार्टअप के बनाए गए कुछ यूनिक और बेहतरीन प्रोडक्टस को भी प्रोत्साहित करना है। ये प्रोडक्ट्स भारत के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खासतौर से तैयार किए गए अमेजन के इस "हाउस ऑन व्हील्स" पर अमेजन के कारीगर और सहेली कार्यक्रम के तहत बनाए गए प्रोडक्टस को भी शो केस किया जा रहा है। तीन ट्र्कों के माध्यम से इन्हें पूरे देश में प्रदर्शित किया जाएगा। इस पूरे फेस्टिव सीजन के दौरान अमेजन फेस्टिव यात्रा देश के 13 शहरों में 6000 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। इस यात्रा के माध्यम से अमेजन के ग्राहक और विक्रेता अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स खरीदने और बेचने के अलावा अपने अनुभव भी एक दूसरे से शेयर कर सकेंगे। सोमवार को नई दिल्ली से शुरू हुई ये यात्रा लखनऊ, अहमदाबाद और हैदराबाद होते हुए बंगलुरू में खत्म होगी। इन शहरों में अलावा रास्ते में आगरा, इंदौर, कोलकाता, कोच्चि, मथुरा, मुंबई और विशाखापट्टनम में भी ग्राहक और विक्रेता एक दूसरे से रूबरू हो सकेंगे।

सेल के दौरान प्राइम मेंबर्स को 28 सितंबर दोपहर 12 बजे से अर्ली एक्सेस भी दिया जाएगा। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान ग्राहकों को लैपटॉप्स, कैमरा, होम किचन प्रोडक्ट, टीवी, फैशन, ग्रोसरी और कंज्यूमर एलेट्रॉनिक्स जैसे ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान ग्राहकों को कई बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा। ग्राहकों को डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई, एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा भी मिलेगा।

सेल के दौरान किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने पर ग्राहकों को स्क्रीन प्रोटेक्शन फ्री में दिया जाएगा सेल में 500 से ज्यादा मोबाइल पर ऑफर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा 2,500 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर ऑफर दिए जा सकते हैं। होम एंव किचन अप्लायंसेज की बात करें तो 10,000 से भी ज्यादा प्रोडक्ट्स पर ऑफर दिए जाएंगे। इसके अलावा 3,00,000 से ज्यादा फैशन प्रोडक्ट्स पर ऑफर दिए जाएंगे।

अमेजन इंडिया के कैटेगरी मेनजमैंट में वाइस प्रेजीडेंट मनीष तिवारी ने कहा है कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल का भारत में लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसमें डील और लॉन्च की एक बड़ी रेंज है। साथ ही बैंक डिस्काउंट, अमेजन पे, लॉ कोस्ट ईएमआई, कैशबैक जैसी सुविधाएं इसे और आकर्षक बनाती हैं। उन्होंने कहा कि हमने ग्राहकों की सभी जरूरतों का ध्यान रखा है।

गोपाल पिल्लई, वाइस प्रेजीडेंट- सेलर सर्विस अमेजन इंडिया कहते हैं, हम अपने लाखों ग्राहकों के लिए हर साल ये सेल लेकर आते हैं। हम इससे अभिभूत हैं कि पांच लाख अलग-अलग कारोबारी और जानेमाने ब्रांड्स ने अमेजन को मार्केट प्लेस के तौर पर चुना है। वो कहते हैं कि अमेजन फेस्टिव यात्रा के तहत देशभर में हम जाएंगे। ग्राहक अपने शहर में अपनी पसंद का सामान ले सकेंगे।

सीवीबीयू, सेल्स एंड मार्केटिंग (डोमेस्टिक) वीपी राजेश कौल कहते हैं, टाटा मोटर्स हमेशा ही अपने ग्राहकों से जुड़ने और उनका भरोसा जीतने में विश्वास करता रहा है। हम अपने सिग्ना ट्रक, सुपीरियर कैब एक्सपीरियंस और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए अमेजन से अपनी पार्टनरशिप को लेकर उत्साहित हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+