देश को मिली पहली बैंकिंग रोबोट 'लक्ष्मी', जानिए क्या है इसकी खासियत

निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी बैंक भी ग्राहकों के सवाल-जवाब के लिए रोबोट बनाने की दिशा में प्रयासरत है और अपनी लैब में लगातार इस पर काम कर रहा है।

चेन्नई। देश की पहली बैंकिंग रोबोट लक्ष्मी ने गुरुवार से काम करना शुरू कर दिया है। इस रोबोट को तमिलनाडु के कुंबाकोनम स्थित सिटी यूनियन बैंक ने लॉन्च किया है। देश में इस तरह का यह पहला रोबोट है। यह काफी इंटेरैक्टिव है और तेजी के साथ काम करने में सक्षम भी है।

laxmi

वहीं, दूसरी ओर निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी बैंक भी ग्राहकों के सवाल-जवाब के लिए रोबोट बनाने की दिशा में प्रयासरत है और अपनी लैब में लगातार इस पर काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी को बनाने में करीब 6 महीने का वक्त लगा है। यह 125 विषयों में जवाब देने में समर्थ है।

अकाउंट में बाकाया राशि से लेकर होम लोन पर ब्याज की दरों तक, आपके मन की हर दुविधा को दूर करने में लक्ष्मी मददगार साबित होगी। सिटी यूनियन बैंक के एमडी और सीईओ एन कमाकोडी ने बताया, 'सामान्य तौर पर पूछे जाने वाले सवालों से इतर हमने कोशिश की है कि रोबोट को ऐसा बनाएं ताकि वह कोर बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं का समाधान बताए। जैसे अकाउंट में जमा पैसे या ट्रांजेक्शन हिस्ट्री से जुड़ा सवाल कोई पूछता है तो उसकी स्कीन पर सारी जानकारी फ्लैश होगी।'

उन्होंने बताया कि लक्ष्मी फिलहाल अंग्रेजी में ही जवाब देगी। ग्राहकों की सुविधा के लिए बोलचाल की सहज भाषा का इस्तेमाल किया गया है। यह रोबोट है इसलिए लगातार ग्राहकों से सीख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+