नौकरीपेशा लोगों के लिए शुरू हुई खास सेवा, होगा बड़ा फायदा

सोमवार को ही देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह सेवा शुरू की है। इससे देश भर के करीब 2.5 करोड़ करदाताओं को फायदा होगा।

नई दिल्‍ली। अगर आप भी टैक्स अदा करने वाले नौकरीपेशा व्यक्ति हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब नौकरीपेशा लोगों की टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) कटौती की जानकारी हर तिमाही में एसएमएस अलर्ट के जरिए भेजी जाएगी।

tax

सोमवार को ही देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह सेवा शुरू की है। इससे देश भर के करीब 2.5 करोड़ करदाताओं को फायदा होगा। यह एसएमएस अलर्ट आयकर विभाग की तरफ से भेजा जाएगा।

सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) अब इस एसएमएस अलर्ट सेवा को हर महीने भेजने की तैयारी में लगी है। जल्द ही यह अलर्ट हर महीने करदाताओं को भेजा जाएगा।

इस मामले पर अरुण जेटली ने कहा कि कोई भी नौकरीपेशा व्यक्ति दो बार टैक्स का भुगतान नहीं कर सकता है और ना ही वह मुकदमे बाजी के झंझट में पड़ना चाहता है।

इसीलिए यह जरूरी है कि करदाताओं को टीडीएस कटौती के बारे में अलर्ट दिया जाए, जो करदाताओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। इस तरह से व्यक्ति अपनी सैलरी स्लिप और एसएमएस को मिलाकर साल के अंत में टैक्स ड्यू से मुक्त हो सकेगा।

जेटली ने कहा कि ई-निर्वाना करदाताओं की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है और सीबीडीटी करदाताओं के लिए कुछ अच्छे कदम उठा रहा है। आने वाले समय में यह एसएमएस सेवा अन्य 4.4 करोड़ नॉन सैलरीड टैक्स पेयर्स को भी भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+