YES BANK अलर्ट: आज 2.30 घंटे तक बंद रहेंगी बैंक की सभी सर्विस, नहीं कर सकेंगे कोई ट्रांजैक्शन, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली। अगर आप यस बैंक(Yes Bank) के खाताधारक हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। आज से बैंक की सर्विस शुरू होगी। आज शाम 6 बजे से बैंक पर लगी पाबंदी खत्म हो जाएगी। कैश निकासी की लिमिट को हटा लिया जाएगा। शाम 6 बजे से यस बैंक के खाताधारक बैंक की सभी सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन पूरी सर्विस शुरू होने से कुछ घंटे पहले आपको थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। जी हां YES BANK की वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक आज 18 मार्च को यस बैंक के खाताधारक दोपहर साढ़े 3 बजे से लेकर 6 बजे शाम तक किसी भी सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ढ़ाई घंटे तक यस बैंक की सभी सर्विसेस बंद रहेगी। इस दौरान यस बैंक की ATM,यस बैंक के डेबिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैकिंग की सर्विसेज ठप रहेंगी।

इस दौरान ठप रहेगी यस बैंक की सर्विस
YES BANK की वेबसाइट पर साझी की गई जानकारी के मुताबिक आज दोहपर 13:30 बजे से लेकर 6:00 बजे तक यस बैंक की सभी सर्विस बंद रहेंगी। इस दौरान खाताधारक कोई ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते है। यस बैंक के ATM , बैकं के डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, फोन बैंकिंग सब बंद रहेंगे। बैंक की सारी सर्विसेज बंद रहेंगी। बैंक ने इसके बारे में खाताधारकों को पूर्व में ही सूचित कर दिया है। बैंक ने सिस्टम और सर्वर डाउनटाइम शिड्यूल है। बैंक ने लोगों से अपील की है कि वो इस दौरान अपने लिए वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम कर लें।

शाम 6 बजे से सुचारू सर्विस
बैंक ने जानकारी दी है कि वो शाम 6 बजे से बैंक की सभी सर्विस सुचारू रूप से चलेगी। इसके बाद आप यस बैंक डेबिट कार्ड की मदद से यस बैंक या किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकाल सकेंगे। 6 बजे शाम के बाद खाताधारकों के बैंक से पैसे निकालने की लिमिट भी खत्म हो जाएगी। मतलब आर अपनी मर्जी से पहले की तरह कैश निकाल सकेंगे।

3 अप्रैल तक लगी थी पाबंदी
आपको बता दें कि वित्तीय अनियमिताताओं के कारण आरबीआई ने यस बैंक पर पाबंदियां लगा दी थी। जिसके तहत बैंक से 50000 रुपए से अधिक की निकासी पर रोक लगा दी गई। यस बैंक के लिए रीस्ट्रक्चर प्लान लाया गया , जिसके तहत एसबीाई समेत कई बैंकों के निवेश को मंजूरी मिल गई। यस बैंक के सीईओ प्रशांत कुमार ने भरोसा जताया है कि बैंक में कैश की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि वो घबराए नहीं। प्रसे कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि बैंक के एटीएम में कैश भरे हैं। घबराकर खाताधारक बैंक से पैसा न निकालें। उन्होंने कहा कि पिछले 30 दिनों में बैंक में पैसा निकालने से ज्यादा पैसे जमा किए गए। 50000 रुपए से अधिक कैश निकालने वालों की संख्या बेहद कम है। उन्होंने खाताधारकों से संयम बरतने की अपील की है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications