SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर: नहीं कर पाएंगे नेट बैंकिंग से ट्रांजैक्शन, बैंक ने ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( State Bank of India) ने अपने खाताधारकों को अलर्ट किया है। बैंक ने ट्वीट कर सभी खाताधारकों को इसकी जानकारी दी है। बैंक की यह खबर खासकर उन खाताधारकों के लिए है, जो नेट बैंकिंग( Net Banking) का इस्तेमाल करते हैं। बैंक ने नेट बैंकिंग यूजर्स को अलर्ट करते हुए कहा है कि 8 नवंबर 2020 को बैंक की नेट बैकिंग सेवा प्रभावित रहेगी।

आपको बता देें कि बैंकिंग सिस्टम को बेहतर और आसान बनाने के लिए बैंक इस तरह के अपडेशन करते रहते हैं। जिसमें थोड़ी देर के लिए बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होगी। ऐसे में बेहतर है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए आप पहले से ही तैयार रहे । अगर कोई जरूरी ट्रांजैक्शन नेट बैंकिंग के जरिए करना है तो पहले से ही कर लें।
बैंक ने अपने खाताधारकों को क्षमा मांगते हुए कहा है कि इस असुविधा के लिए वो खाताधारकों( SBI Account Holders) से क्षमा मांगते हैं। आपको बता दें कि SBI ने पेमेंट ऐप पेटीएम( Paytm) के साथ मिलकर नया क्रेडिीट कार्ड लॉन्च किया है। एसबीआई और पेटीएम ने अपना ये नया क्रेडिट कार्ड दो वैरियंट में पेश किए हैं। एक वैरिएंट पेटीएम एसबीआई कार्ड और पेटीएम एसबीआई कार्ड सेलेक्ट के नाम से पेश किया है। दोनों की वैरिएंड के अपने अलग-अलग फायदे हैं। ये कार्ड एनएफसी टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जहां यूजर्स को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं कंपनी ने बताया है कि दोनों ही तरह के क्रेडिट कार्ड वीजा प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications